पीएम मोदी बोले, INS Imphal का नौसेना के बेड़े में शामिल होना गर्व का क्षण

Webdunia
मंगलवार, 26 दिसंबर 2023 (23:46 IST)
INS Imphal: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने भारतीय नौसेना (Indian Navy) के बेड़े में नवीनतम स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत-इंफाल (destroyer warship Imphal) के शामिल होने को मंगलवार को गर्व का क्षण करार दिया और कहा कि यह रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता का प्रमाण है।
 
मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि आईएनएस इंफाल को हमारी नौसेना में शामिल किया जाना भारत के लिए गर्व का क्षण है, जो रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह हमारी नौसेना की उत्कृष्टता और उसके इंजीनियरिंग कौशल का प्रतीक है। आत्मनिर्भरता के लिए इस मील के पत्थर में शामिल सभी लोगों को बधाई। हम अपने समुद्रों को सुरक्षित रखेंगे और अपने राष्ट्र को मजबूत करते रहेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि भारतीय नौसेना के बेड़े में नवीनतम स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत-इंफाल को बुधवार को शामिल किया गया। बंदरगाह और समुद्र में व्यापक परीक्षण के बाद इस वर्ष अक्टूबर में स्वदेश निर्मित यह युद्धपोत भारतीय नौसेना को सौंपा गया था। आईएनएस इंफाल विध्वंसक पहला युद्धपोत है जिसे पूर्वोत्तर के किसी शहर का नाम दिया गया है।(भाषा)(फोटो सौजन्य : ट्विटर)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सूर्या, क्या शानदार कैच, टीम इंडिया के T20 World Cup चैंपियन बनने पर क्या बोले राहुल गांधी

T20 World Cup 2024 : विराट कोहली ने लिया संन्यास, भावुक हुए फैन्स

17 साल बाद भारत बना फिर बना T20I का शहंशाह, हार के मुंह से जीत छीनी दक्षिण अफ्रीका से

हमारी टीम टी20 विश्व कप शानदार अंदाज में घर लाई, PM मोदी ने Video संदेश में दी बधाई

NEET UG Exam पेपर लीक मामले में CBI की गुजरात में छापेमारी, झारखंड में पत्रकार गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

संसद में फिर हंगामे के आसार, NEET समेत इन मुद्दों पर हो सकती है जोरदार बहस

4 महीने बाद पीएम मोदी ने की मन की बात, जानिए क्या बोले...

मन की बात में मां पर क्या बोले पीएम मोदी, एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील

T20 वर्ल्ड कप में जीत से खुश हुए पीएम मोदी, टीम इंडिया से कही यह बात

उमा भारती बोलीं, जरूरी नहीं हर रामभक्त भाजपा को ही वोट दें

अगला लेख
More