कांग्रेस का अध्यक्ष बनना चाहता है इंजीनियर, करेगा आवेदन

Webdunia
सोमवार, 22 जुलाई 2019 (09:32 IST)
नई दिल्ली। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी में नए अध्यक्ष को लेकर मंथन जारी है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठकों का दौर जारी है, जो नए अध्यक्ष के चुनाव में लगा हुआ है। अध्यक्ष के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं। प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत, सुशील कुमार शिंदे जैसे नाम अध्यक्ष के लिए चर्चा में है। इसी ऊहापोह के बीच एक युवा इंजीनियर ने कांग्रेस अध्यक्ष बनने की इच्छा जाहिर की है। पुणे के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर गजानंद होसले अध्यक्ष पद के लिए आवेदन करना चाहता है।
 
पुणे के एक मैन्युफैक्चरिंग फर्म में मैनेजर गजानंद होसले 23 जुलाई को कांग्रेस की सिटी यूनिट के अध्यक्ष रमेश बागवे को अपना आवेदन देने की तैयारी में हैं। 
 
होसले ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले पर अड़े हैं। पार्टी इस बात को लेकर असमंजस में है कि किसे नया पार्टी प्रमुख नियुक्त किया जाए। ऐसे में मैं इस पद के लिए अपना नॉमिनेशन दाखिल करना चाहता हूं। होसले ने कहा कि मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने से पहले मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता की प्रक्रिया पूरी कर लूंगा।
 
लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को भाजपा से हार का सामना करना पड़ा। भाजपा ने 303 सीटों के साथ सत्ता में एक बार फिर वापसी की। कांग्रेस सिर्फ 52 सीटों पर सिमट गई। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस इस प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश करते हुए सोशल मीडिया पर एक खुला पत्र भी लिखा था। राहुल गांधी ने यह भी कहा था कि कांग्रेस का नया अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फाइटर जेट्स की डिलीवरी में देरी पर एयरचीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह क्यों हुए चिंतित, किस बात को लेकर जताई निराशा

LLB की पढ़ाई करना चाहती है कातिल मुस्कान, वकील बनकर लड़ेगी खुद का मुकदमा, जेल प्रशासन को लिखा पत्र

POK कब बनेगा भारत का हिस्सा, जानिए सटीक भविष्यवाणी

ड्रोन, स्‍नीफर डॉग फिर भी नहीं ढूंढ पा रही मेघालय पुलिस, रहस्‍यमयी तरीके से कहां गायब हुआ इंदौरी कपल?

किसने डिजाइन किया है 'ऑपरेशन सिंदूर' का logo? सेना ने बताए किसके नाम और क्या है लोगो का संदेश

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: दिल्ली NCR में तेज बारिश की संभावना, राजस्थान में लू का अलर्ट

Operation Sindoor: कोलंबिया से नाराज हैं शशि थरूर, क्या है इसका पाकिस्तान कनेक्शन?

LIVE: बिहार को 48520 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी, पुंछ जाएंगे अमित शाह

5 छोटी अमेरिकी कंपनियों ने हिला दिए ट्रंप के टैरिफ

भाजपा विधायक ने वायरल वीडियो को बताया फर्जी, नहीं किया सशस्त्र बलों का अपमान

अगला लेख