पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- चीन को सबक सिखाने का समय आ गया

Webdunia
मंगलवार, 16 जून 2020 (17:59 IST)
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव और भारतीय जवानों के शहीद होने पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि अब चीन को जवाब देने का वक्त आ गया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि 'गलवान घाटी में जो कुछ भी हुआ, वह चीन की ओर से लगातार हो रहे उल्लंघनों का हिस्सा है। ऐसी गतिविधियों के खिलाफ देश के खड़े होने का वक्त है।
हमारे जवानों के साथ यह सही नहीं हो रहा है कि आए दिन कुछ अधिकारी और जवान मार दिए जा रहे हैं और सीमा की रक्षा करते हुए घायल हो रहे हैं। भारत सरकार के लिए यह  सख्त रवैया अपनाने का समय है। हमारी तरफ से कमजोरी का एक भी संकेत चीन की प्रतिक्रिया को आक्रामक बनाता जाएगा। पूरे देश के साथ-साथ मैं भी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि  देता हूं।

भारत और चीन के बीच लद्दाख सीमा पर गलवान घाटी के पास दोनों सेनाओं के  बीच सोमवार देर रात झड़प हो गई, जिसमें भारतीय सेना के 1 अधिकारी और 2 जवान शहीद हो गए।

सेना की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि गलवान घाटी में डि-एस्केलेशन प्रक्रिया के दौरान बीती रात दोनों सेनाओं का आमना-सामना हो गया।

इसमें हमारे जवान शहीद हुए। इनमें भारतीय सेना का एक अधिकारी और दो सैनिक शामिल  हैं। दोनों पक्षों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूदा तनाव कम करने के लिए बैठक कर रहे हैं। चीन के सरकारी अखबार ने कहा कि इस झड़प में चीनी सैनिकों की मौत भी हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

असदुद्दीन ओवैसी और किरेन रिजिजू के बीच नोकझोंक : क्या हुआ, किसने क्या कहा?

नीतीश सरकार का चुनावी दांव, सीधी भर्ती में महिलाओं 35 फीसदी आरक्षण

एकनाथ शिंदे को सियासी जमीन खिसकने का डर, मराठी पर शिवसेना ने साधा महायुति सरकार पर निशाना

UP से बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, क्या है राजस्थान में मौसम का हाल?

वीजा पर चीन का बड़ा फैसला, 74 देशों के नागरिकों को मिलेगा फायदा

अगला लेख