Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Punjab Crisis : दहाड़ने वाले नवजोत सिद्धू बैठक के बाद 'चुपचाप' निकल गए, लगता है मान जाएंगे...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Chief Minister Navjot Singh Sidhu
, गुरुवार, 30 सितम्बर 2021 (18:26 IST)
चंडीगढ़। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बीच बैठक खत्म हो गई है।
दोनों ने नेताओं के बीच पंजाब भवन में करीब 2 घंटे तक बैठक चली। बैठक में शामिल नेताओं को कहना है कि सिद्धू को मना लिया गया है। 
 
सिद्धू कांग्रेस पार्टी के साथ हैं। चन्नी से मुलाकात कर नवजोत सिंह सिद्धू भी पंजाब भवन से निकल गए हैं। उन्होंने पत्रकारों से भी किसी प्रकार की बात नहीं की।

भूपेंदर वोहरा ने कहा कि मिल-बैठकर सभी मामले सुलझा लिए गए हैं। वोहरा ने कहा कि कांग्रेस को मरने नहीं दूंगा। आज रात को प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय तय किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुलह का ऐलान किया जाएगा।

खबरों के मुताबिक चन्नी सरकार ने सिद्धू की मांगें मान ली हैं। सिद्धू का इस्तीफा नामंजूर हो सकता है। पंजाब के डीजीपी और एजी बदले जाएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बालाघाट के चिन्नौर चावल को मिला GI Tag, किसानों को मिलेगा सीधा फायदा