सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर भाजपा में शामिल

Webdunia
रविवार, 25 दिसंबर 2016 (20:20 IST)
फाजिल्का (पंजाब)। सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर आज भाजपा में शामिल हो गईं। सरबजीत की 2013 में पाकिस्तान की जेल में मौत हो गई थी।
पंजाब भाजपा किसान मोर्चा महासचिव गुरविंदर सिंह ने यहां कहा, ‘वह भाजपा विधायक एवं पंजाब के मंत्री सुरजीत ज्ञानी की मौजूदगी में पार्टी के किसान मोर्चा की ओर से यहां आयोजित एक सम्मेलन में पार्टी में शामिल हुईं।’ संवाददाताओं द्वारा पूछे जाने पर कौर ने इसकी पुष्टि की कि वह भाजपा में शामिल हो गई हैं।
 
कौर 2005 में भाजपा के तब नजदीक आईं थीं जब वह अपने भाई को जेल के बाहर निकालने के लिए संघर्ष कर रही थीं और उनके पार्टी में शामिल होने की खबरें थीं। अप्रैल 2013 में लाहौर में कैदियों के हमले के बाद सरबजीत की मौत हो गई थी।
 
सरबजीत को पाकिस्तान की एक अदालत ने आतंकवाद एवं जासूसी के लिए दोषी ठहराया था और 1991 में मौत की सजा सुनाई थी। यद्यपि सरकार ने 2008 में सरबजीत को फांसी देने पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी थी।
 
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह खराब मौसम के कारण किसान मोर्चा के सम्मेलन में हिस्सा नहीं ले पाए। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख