पंजाब कांग्रेस में बड़ा खेल, बाजवा को मिला अमरिंदर का साथ, क्या बढ़ेगी सिद्धू की परेशानी...

Webdunia
रविवार, 18 जुलाई 2021 (12:09 IST)
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में जारी बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक तरफ नवजोत सिंह सिद्धू राज्य में कांग्रेस की कमान थामने को बेकरार है वहीं मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह उन्हें स्वीकारने को तैयार नहीं है।
 
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शनिवार को सिद्धू ने पंजाब के 30 विधायक और मंत्रियों से मुलाकात की। इससे पहले शनिवार को ही सिद्धू ने पंचकूला में मौजूदा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ से मुलाकात की। मंत्री-विधायकों के साथ सिद्धू के लंच करते तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।

सिद्धू ने आज भी पटियाला में कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की। वे 6 विधायकों के साथ MLA मदनलाल के घर पहुंचे। 
 
 
माना जा रहा है कि बैठक के बाद ये सब सोनिया गांधी से मिलने का वक्त भी मांगेंगे। और उनसे मांग करेंगे कि सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं बनाया जाए।
 
प्रताप बाजवा और अमरिंदर सिंह भी राजनीतिक विरोधी माने जाते हैं। बाजवा लंबे समय से राज्य के अन्य असंतुष्ट नेताओं के साथ मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को हटाने की मांग कर रहे थे। माना जा रहा है कि अमरिंदर ने सिद्धू के खिलाफ बाजवा से हाथ मिला लिया है। दोनों दिग्गजों की दोस्ती से पंजाब में नए राजनीतिक समीकरण बन सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड को लेकर बड़ा खुलासा, सोनम को बचाने के लिए हत्यारों ने बनाई थी यह योजना

महिला आरक्षण को लेकर नितिन गडकरी ने दिया यह बयान

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्टअटैक

Ahmedabad Plane Crash : अस्पताल में 265 शव लाए गए, विमान में था 1.25 लाख लीटर ईंधन

अहमदाबाद में Air India प्लेन क्रैश पर आया डोनाल्ड ट्रंप का बयान, भारत एक मजबूत देश, वे इससे निपट लेंगे

अगला लेख