सीएम नायडू ने किया दावा, तिरुपति के लड्डुओं की गुणवत्ता में हुआ सुधार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 5 अक्टूबर 2024 (14:33 IST)
Tirupati Laddu: आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) ने शनिवार को कहा कि तिरुमला की पहाड़ियों पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने 'लड्डू प्रसादम्' की गुणवत्ता पर संतोष जताया है। तिरुमला (Tirumala) की पहाड़ियों पर तिरुमला तिरुपति देवस्थानम् (TTD) द्वारा स्थापित वकुलामठ केंद्रीकृत रसोईघर का उद्घाटन करने के बाद नायडू ने मीडियाकर्मियों से यह कहा।ALSO READ: तिरुपति लड्डू विवाद पर SC की तीखी टिप्‍पणी, कहा- देवताओं को तो राजनीति से दूर रखें
 
उन्होंने कहा कि लड्डू प्रसादम् बनाने के लिए प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशालाएं स्थापित करने के अलावा अगर जरूरत पड़ी तो टीटीडी तिरुमला में पूरी प्रक्रिया पर सुझाव लेने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) तिरुपति से भी परामर्श ले सकता है।ALSO READ: महंत रवीन्द्र पुरी का मंदिरों में लड्डू की जगह इलायची दाना और मिश्री प्रसाद बांटने का सुझाव
 
मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब हाल ही में उन्होंने और टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी ने पिछली युवजन श्रमिक रायथू (वाईएसआर) कांग्रेस सरकार के दौरान लड्डू प्रसादम् बनाने में मिलावटी घी का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया था, हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने इस आरोप को खारिज कर दिया था।
 
उन्होंने कहा कि कई लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे प्रसाद के लड्डू की गुणवत्ता से संतुष्ट हैं। हमने पिछली सरकार के दौरान कई घटनाएं देखी हैं, जब लोगों ने तिरुमला की पहाड़ियों में लड्डू की गुणवत्ता पर असंतोष व्यक्त किया था।ALSO READ: तिरुपति लड्डू विवाद : प्रसाद के लड्‍डुओं में जानवरों की चर्बी, SIT करेगी जांच, 4 घंटे की शुद्धिकरण पूजा
 
मंदिर प्रबंधन की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि नायडू ने वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के प्रबंधक टीटीडी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और उनसे यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि प्रसाद बनाने में केवल सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली सामग्री का ही उपयोग किया जाए।ALSO READ: तिरुपति बालाजी के प्रसाद लड्डू की कथा और इतिहास जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे, खुद माता लक्ष्मी ने बनाया था लड्डू
 
मुख्यमंत्री ने धर्मस्व मंत्री अनम राम नारायण रेड्डी को सुझाव दिया कि केवल टीटीडी ही नहीं बल्कि सभी मंदिरों को सभी मामलों में भक्तों की राय लेनी चाहिए। नायडू ने कहा कि तिरुमला पहाड़ी पर 'गोविंदा नामम्' के अलावा कोई अन्य शब्द नहीं सुना जाना चाहिए।
 
नायडू ने शुक्रवार को यहां रात्रि विश्राम किया और 9 दिवसीय वार्षिक ब्रह्मोत्सव के पहले दिन राज्य सरकार की ओर से भगवान वेंकटेश्वर को 'पट्टू वस्त्रालु' (रेशमी वस्त्र) अर्पित किया। मुख्यमंत्री ने 2025 के लिए तिरुमला तिरुपति देवस्थानम् के कैलेंडर और डायरी का भी विमोचन किया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्‍यार और बदले की आग ने 4 जिंदगियों को उतार दिया मौत के घाट

यूपी के आगरा में मिला 15 फुट लंबा अजगर, देखकर उड़ जाएंगे होश

पुणे में 21 वर्षीय युवती से गैंगरेप, दोस्‍त को पेड़ से बांधकर पीटा

क्या मृत्यु जीवन की अंतिम अवस्था है? एक और अवस्था के बारे में पढ़कर चौंक जाएंगे

इंदौर में आरआर कैट के कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट कर 71 लाख ठगे

सभी देखें

नवीनतम

live : हरियाणा में दोपहर 1 बजे तक करीब 37 फीसदी मतदान

राहुल गांधी ने बताया, क्या है छत्रपति शिवाजी महाराज का संविधान से कनेक्शन?

UP: शिक्षक परिवार का हत्यारा पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी पिस्तौल व एनफील्ड बुलेट जब्त

Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल के भाव बढ़ने के बावजूद कम हुईं पेट्रोल डीजल की कीमतें, जानें ताजा दाम

सावरकर मानहानि मामले में राहुल गांधी को नोटिस, 23 अक्टूबर को पुणे कोर्ट में पेशी

अगला लेख