dipawali

गुजरात में गांधी टोपी पर बवाल, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने दिया बड़ा बयान...

Webdunia
मंगलवार, 7 सितम्बर 2021 (07:22 IST)
अहमदाबाद। भाजपा की गुजरात इकाई के नवनियुक्त संगठन महासचिव रत्नाकर ने दावा किया है कि महात्मा गांधी ने कभी वह टोपी नहीं पहनी जिसका नाम उनके नाम पर है, हालांकि जवाहर लाल नेहरू इसे पहनते थे।
 
गांधी टोपी को लेकर उठे विवाद के बीच इस टिप्पणी का बचाव करते हुए उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि हालांकि टोपी को 'गांधी टोपी' के नाम से जाना जाता है, लेकिन किसी ने भी राष्ट्रपिता को इसे पहने हुए नहीं देखा था।
 
पटेल ने गांधीनगर में संवाददाताओं से कहा कि किसी को भी कभी कोई ऐसी तस्वीर नहीं मिली जिसमें गांधी जी को 'गांधी टोपी' पहने देखा जा सके। यहां तक कि मैंने भी ऐसी तस्वीर कभी नहीं देखी। ऐसे में रत्नाकर ने जो कहा, वह सच है।'
 
रत्नाकर ने रविवार को ट्वीट कर कहा था कि इस टोपी को गांधी टोपी क्यों कहा जाता है जबकि इसे पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने पहना और महात्मा गांधी ने खुद इसे कभी नहीं पहना।
 
इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस की गुजरात इकाई ने कहा कि जिन लोगों ने कभी स्वतंत्रता संग्राम में भाग नहीं लिया और अंग्रेजों का पक्ष लिया, वे अब स्वतंत्रता सेनानियों और भारत के पहले प्रधानमंत्री पर उंगली उठा रहे हैं। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नेपाल का ‘डिजिटल विद्रोह’: GenZ की क्रांति बनी भारतीय विदेश नीति की सबसे बड़ी चुनौती, अब आगे क्‍या होगा?

भारत में भी हो सकती है नेपाल जैसी घटना, भाजपा नेता ने ही दिया बयान, अखिलेश भी बोले

नेपाल में भारतीयों की बस पर हमला, पशुपतिनाथ मंदिर से लौट रहे थे पर्यटक, कई यात्री घायल

डोनाल्ड ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ पर बोले RSS प्रमुख भागवत, उन्हें डर लगने लगा है

गुजरात में दो साल में 307 शेरों की मौत, दुर्घटनाओं में 41 मरे

सभी देखें

नवीनतम

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के घर फायरिंग, किस गैंग ने ली जिम्मेदारी?

LIVE : मणिपुर दौरे पर पीएम मोदी, देंगे 8500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

मैतेई और कुकी के बीच की खाई पाट सकेगा प्रधानमंत्री का दौरा?

टैरिफ पर बोले ट्रंप, मुश्किल था फैसला, भारत से रिश्ते में आई दरार

भारत ने दिया अमेरिका को झटका, UN में फिलिस्तीन के पक्ष में किया मतदान

अगला लेख