लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने चला सवर्ण आरक्षण का दांव, जानिए इस विधेयक से जुड़ी 10 खास बातें...

Webdunia
मंगलवार, 8 जनवरी 2019 (23:22 IST)
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले सवर्ण आरक्षण के रूप में जो दांव चला है, इससे देश की 95 फीसदी आबादी को फायदा होने की उम्मीद है। विधेयक से जुड़ी 10 खास बातें... 
 
1. अगर लोकसभा की तरह ही राज्यसभा में यह बिल दो तिहाई बहुमत से पास हो जाता है तो सवर्ण आरक्षण का फायदा हिंदुओं के साथ ही सभी धर्मों के लोगों को मिलेगा। 
2. इस बिल के पास होने से आर्थिक रूप से गरीबों को फायदा होगा। इसके लिए आय 8 लाख रुपए से कम होना चाहिए। इस आरक्षण का फायदा उठाने वाले के पास 5 एकड़ से कम जमीन होना चाहिए। 
3. मोदी सरकार ने सरकारी नौकरियों के साथ ही शिक्षण संस्थानों में भी 10 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया है। 
4. सवर्ण आरक्षण बिल पर भाजपा के दांव में कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल उलझ कर रह गए। उन्होंने सरकार का समर्थन तो किया लेकिन बेहद अनमने मन से इस मामले में वह सरकार के साथ थे। 
5.  देश की लगभग 100 लोकसभा सीटों पर इसका फायदा भाजपा को मिल सकता है। 
 
6. लोकसभा में इस बिल को 323 सांसदों का समर्थन मिला। केवल 3 सांसदों ने बिल का विरोध किया। 
7. इस बिल को बुधवार को ही राज्यसभा में पेश किया जाएगा। इसके लिए राज्यसभा में सत्र को एक दिन के लिए आगे बढ़ाया गया है।
8. मोदी सरकार ने इस बिल को सामाजिक बराबरी की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। 
9. बिल पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि मोदी सरकार का यह कदम ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ उठाया गया है और सामान्य वर्ग के गरीबों के घर पर इस कारण से दिवाली मनाई जा रही है।
10. भाजपा सांसद नंद कुमार चौहान ने कहा कि सामान्य वर्ग के गरीब लोग हमसे पूछते थे कि हमारा क्या हुआ? अब सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आरक्षण मिलेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आधे हिन्दू एक झटके में खत्म हो जाएंगे, राजा भैया के बयान पर क्या बोले अयोध्या के संत-महंत

राजौरी में रहस्यमयी बीमारी के 3 और मरीज मिले, कंटेनमेंट जोन घोषित

नाक के नीचे से अपराधी भाग रहे, पुलिस नशेड़ियों से पिट रही, ये क्‍या हो रहा इंदौर पुलिस कमिश्‍नरी में?

अमेरिकी नागरिकता पर बवाल, 22 प्रांतों में ट्रंप पर मुकदमा

पीएम मोदी बोले, चुनाव से डरे आप-दा वाले, हर दिन कर रहे हैं नई घोषणा

सभी देखें

नवीनतम

train accident : पहिए से निकली चिंगारी और अफवाह ने कैसे ले ली 12 लोगों की जान, जलगांव के भीषण ट्रेन हादसे का हर अपडेट

UP : शामली मुठभेड़ में घायल इंस्पेक्टर की मौत, 1 लाख के इनामी अरशद समेत 3 बदमाशों को किया था ढेर

पुणे में CM डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों को दिया GIS का न्योता

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर अयोध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

जर्मनी के पार्क में चाकू से हमला, 2 की मौत

अगला लेख