क्या एकात्म मार्ग होगा रेसकोर्स रोड का नाम...

Webdunia
बुधवार, 21 सितम्बर 2016 (09:31 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) विधायक एवं नई दिल्ली महापालिक निगम (एनडीएमसी) के सदस्य सुरिंदर सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी के रेस कोर्स मार्ग का नाम एकात्म मार्ग रखे जाने का विरोध करते हुए कहा कि इस मार्ग को परमवीर चक्र से सम्मानित फ्लाइट लेफ्टिनेंट निर्मलजीत सिंह के नाम से जाना जाना चाहिए।  
     
सिंह ने कहा कि निर्मलजीत ने इस मार्ग पर जीवन जिया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार कारगिल युद्ध के शहीदों के साथ न्याय करना चाहती है तो उसे रेस कोर्स का नाम शहीद निर्मलजीत सिंह के नाम पर ही रखना चाहिए।
         
उल्लेखनीय है 17 जुलाई 1945 को लुधियाना में जन्मे निर्मलजीत शिक्षा पूरी करने के बाद 1967 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुए थे। भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के दौरान वह जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और 14 दिसम्बर 1971 को वह वीरगति को प्राप्त हुए। उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। (वार्ता) 

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथ बंधे हुए, तहखाने में कैदी जैसा जीवन, नोएडा के वृद्धाश्रम की दिल दहलाने वाली कहानी

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

टॉयलेट सीट पर बैठकर गुजरात हाईकोर्ट की सुनवाई से जुड़ा शख्स, वीडियो हुआ वायरल

बिहार में तेज प्रताप यादव बनेंगे किंगमेकर या बिगाड़ेंगे तेजस्वी का सियासी खेल?

रूस में 14 भारतीय नागरिक लापता, उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 9 लोग

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर-देवास रोड के 30 घंटों के महाजाम ने नेताओं के नाकारापन, सरकारी विभागों के भ्रष्टाचार और खोखले सिस्टम की खोली पोल

बाजार में कितने रूपए का मिलता है ब्लैक वॉटर? क्या हर व्यक्ति पी सकता है ये पानी?

संविधान की प्रस्तावना से समाजवाद-धर्मनिरपेक्ष हटाने की RSS-BJP की मांग क्या भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का एजेंडा?

महाजाम में फंसने से 3 मौतें, किसी ने नहीं ली जिम्‍मेदारी, जनता से गुजारिश, किसी से ये न पूछे कि कौन है जिम्‍मेदार

चीन में गड़बड़ी के बाद आपात स्थिति में उतारा विमान, बाल बाल बचे यात्री

अगला लेख