राफेल डील 41 हजार करोड़ का घोटाला, कांग्रेस का सनसनीखेज आरोप

Webdunia
शनिवार, 8 सितम्बर 2018 (15:52 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे में अतिरिक्त तकनीकी विशेषताओं के कारण कीमत में हुई बढ़ोतरी के मोदी सरकार के दावों को गलत बताते हुए कहा है कि इन विमानों में नया कुछ नहीं है और सरकार इसमें हुए 41 हजार करोड़ रुपए के घोटाले पर पर्दा डालने का प्रयास कर रही है।
 
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला ने शनिवार को यहां जारी बयान में आरोप लगाया कि राफेल सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण एवं वित्तमंत्री अरुण जेटली ने झूठ बोला है कि भारत के लिए इन विमानों में खास रणनीतिक प्रणालियां लगाई गई हैं जिसके कारण ये विमान संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन संप्रग सरकार के समय खरीदे जाने वाले विमानों से अलग हैं और उनकी कीमत ज्यादा है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों का यह दावा झूठ है। उन्होंने दावा किया कि संप्रग के समय जिन विमानों को खरीदने का सौदा तय हुआ था। मोदी सरकार भी उसी सिस्टम से लैस विमान और हथियारों की खरीद कर रही है।
 
प्रवक्ता ने कहा कि जब विमान एक ही सिस्टम से लैस हैं तो मोदी सरकार ने इन विमानों के लिए तीन गुना ज्यादा मूल्य क्यों दे रही है। उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार के समय जिस लड़ाकू विमान की कीमत 526 करोड़ रुपए तय की गई थी, वही विमान अब 1670 करोड़ रुपए की दर से खरीदा जा रहा है और इससे सरकारी खजाने को सीधे 41 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फाइटर जेट्स की डिलीवरी में देरी पर एयरचीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह क्यों हुए चिंतित, किस बात को लेकर जताई निराशा

LLB की पढ़ाई करना चाहती है कातिल मुस्कान, वकील बनकर लड़ेगी खुद का मुकदमा, जेल प्रशासन को लिखा पत्र

POK कब बनेगा भारत का हिस्सा, जानिए सटीक भविष्यवाणी

ड्रोन, स्‍नीफर डॉग फिर भी नहीं ढूंढ पा रही मेघालय पुलिस, रहस्‍यमयी तरीके से कहां गायब हुआ इंदौरी कपल?

किसने डिजाइन किया है 'ऑपरेशन सिंदूर' का logo? सेना ने बताए किसके नाम और क्या है लोगो का संदेश

सभी देखें

नवीनतम

अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर मध्यप्रदेश में लिखा जाएगा विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया अध्याय

पंजाब में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 5 की मौत

रिहाड़ी के लोगों के साथ क्रूर मजाक, पाकिस्तीन हमले का शिकार बने घर को मात्र 6500 का मुआवजा

जम्मू कश्मीर पुलिस की आतंकवादरोधी शाखा ने कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी की

सिंदूर पर पीएम मोदी से बोलीं ममता बनर्जी, हर महिला का सम्मान होता है

अगला लेख