राफेल सौदे में कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, निजी कंपनी को 1,30,000 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट

Webdunia
शुक्रवार, 27 जुलाई 2018 (15:44 IST)
नई दिल्ली। राफेल विमान सौदे में कथित अनियमितता को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निरंतर हमले कर रही कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि इस लड़ाकू विमान सौदे के संदर्भ में एक नामी भारतीय समूह की रक्षा कंपनी को कुल 1,30,000 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह दावा करते हुए रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा और उन पर देश से झूठ बोलने का आरोप लगाया। सुरजेवाला ने कुछ दस्तावेज सामने रखते हुए कहा, राफेल सौदे की आए दिन खुलती परतें प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री द्वारा बोले गए झूठ की परतें खोल रही हैं। कल्चर ऑफ क्रोनी कैपिटलिज्म (छद्म पूंजीवाद की संस्कृति) मोदी सरकार का डीएनए बन गई है। इस सौदे से सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाए जाने की बू आती है।

उन्होंने दावा किया कि फ्रांस के साथ 36 राफेल विमान की खरीद का समझौता होने के बाद इस विमान सौदे से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से लेकर एक निजी भारतीय समूह की रक्षा कंपनी को दिया गया, जबकि यह कंपनी समझौते से 12 दिन पहले पंजीकृत हुई थी और उसके पास विमान बनाने का कोई अनुभव नहीं है।

सुरजेवाला के मुताबिक, इस निजी भारतीय कंपनी ने पिछले साल 16 फरवरी को बयान जारी कर कहा कि उसे राफेल से जुड़ा 30,000 करोड़ रुपए का 'ऑफसेट कॉन्ट्रैक्ट' और 1,00,000 एक लाख करोड़ रुपए का 'लाइफ साइकल कॉन्ट्रैक्ट' मिला है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि एक सरकारी विज्ञप्ति में रक्षामंत्री ने कहा कि उन्हें निजी कंपनी को ऑफसेट कॉन्ट्रैक्ट दिए जाने की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि 'राष्ट्रीय हितों के साथ हुए खिलवाड़' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब देना चाहिए।
सुरजेवाला ने सवाल किया कि रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण देश से क्यों झूठ बोल रही हैं? क्या प्रधानमंत्री स्वीकार करेंगे कि एचएएल से कॉन्ट्रैक्ट छीनकर एक निजी समूह को दिया गया? क्या रक्षामंत्री की अनुमति के बगैर ऑफसेट कॉन्ट्रैक्ट किया गया? (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सुहागरात मना रहे थे दूल्हा-दुल्हन, सुबह मिली दोनों की लाश, परिवार में मचा हड़कंप

Ranya Rao : कोर्ट में रो पड़ीं एक्ट्रेस रान्या राव, मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप, कहा- DRI अधिकारियों ने दीं गालियां

महाकुंभ में स्नान के लिए उपयुक्त था गंगा जल, सरकार ने लोकसभा में कहा

रंग बेचने वाले मुस्‍लिमों को रंग लग जाए तो बुरा नहीं मानना चाहिए, बिहार के भाजपा विधायक के बयान पर रार

राज ठाकरे ने उड़ाया संगम स्नान करने वालों का मजाक, कहा- मैंने तो गंगा जल को छुआ भी नहीं

सभी देखें

नवीनतम

GST अधिकारियों ने पकड़ी 1.95 लाख करोड़ रुपए की कर चोरी, अप्रैल-जनवरी के दौरान 25397 मामले आए सामने

महाराष्ट्र का बजट, लाडकी बहिनों के लिए 36000 करोड़ रुपए

PhD छात्रों के लिए खुशखबरी, IIIT दिल्ली ने बढ़ाई फेलोशिप, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

होली का रंग और जुमे की नमाज, क्या बोले UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Real Estate परियोजनाओं की लागत में हुई बढ़ोतरी, CBRE ने जारी की वार्षिक रिपोर्ट

अगला लेख