राफेल सौदे में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए सीबीआई के पास पहुंचे वकील

Webdunia
शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018 (21:35 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने जिस वकील की याचिका पर केंद्र से राफेल सौदे की प्रक्रिया की जानकारी मांगी है। उन्होंने शुक्रवार को सीबीआई से संपर्क कर लड़ाकू विमान सौदा मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है। न्यायालय ने सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट मांगते हुए यह स्पष्ट किया था कि उसे कीमत और तकनीकी से जुड़ी सूचना नहीं चाहिए।
 
 
सीबीआई को दी गई शिकायत में वकील एमएल शर्मा ने सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निरोधी कानून की धारा 409 (लोक सेवक द्वारा आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी) और 120-बी (आपराधिक षड्यंत्र) में मामला दर्ज करने का अनुरोध किया है।
 
शर्मा की शिकायत से कुछ ही दिन पहले पूर्व केंद्रीय मंत्रियों यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी तथा कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने भी राफेल लड़ाकू सौदा मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए सीबीआई में शिकायत दी है। यह सौदा भारत और फ्रांस के बीच हुआ है। भारत ने उड़ान भरने के लिए तैयार हालत में और पूर्ण रूप से तैयार 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने का सौदा फ्रांस के साथ किया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

POK के मामले में ये 5 गलतियां भारत को पड़ी भारी, नहीं तो कुछ और होती कहानी

CM धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 'थूक जिहाद' को लेकर दी यह चेतावनी

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

ड्राइवर की खुद की गलती से हुई मौत तो मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं बीमा कंपनियां, SC का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

तबाही की तारीख आई, समंदर से उठेंगी दैत्याकार लहरें, क्या हकीकत में बदल जाएगा खौफनाक सपना

MP के 94234 मेधावी छात्रों को मिला तोहफा, CM यादव ने ट्रांसफर की लैपटॉप की राशि

नदी उत्सव कार्यक्रम में नदियों की निर्मलता और स्वच्छता का लिया गया संकल्प

Maharashtra : भाषा विवाद के बीच फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, हर साल 3 अक्‍टूबर को मनाएंगे मराठी दिवस

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस को राहत, हाईकोर्ट ने खारिज की यह याचिका

अगला लेख