Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राफेल के स्वागत में पीएम मोदी का ट्वीट, राष्ट्र रक्षा के समान कोई पुण्य नहीं, राष्ट्र रक्षा के समान कोई व्रत नहीं...

हमें फॉलो करें राफेल के स्वागत में पीएम मोदी का ट्वीट, राष्ट्र रक्षा के समान कोई पुण्य नहीं, राष्ट्र रक्षा के समान कोई व्रत नहीं...
, बुधवार, 29 जुलाई 2020 (16:23 IST)
अंबाला। भारतीय वायु सेना के लिए ऐतिहासिक क्षणों के बीच बुधवार को राफेल लड़ाकू विमानों के पहले जत्थे ने भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश किया। फ्रांस से खरीदे गए ये राफेल लड़ाकू विमान अंबाला एयरबेस पर उतरे।
Live Updates... 


01:18 AM, 30th Jul
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमानों की पहली खेप के भारत आने पर वायुसेना को बधाई दी, लेकिन सवाल किया कि एक विमान की कीमत 526 करोड़ रुपए की बजाय 1,670 करोड़ रुपए क्यों अदा की गई? उन्होंने यह सवाल भी किया कि 126 विमानों की जगह 36 विमान ही क्यों खरीदे गए और 30 हजार करोड़ रुपए का ऑफसेट ठेका हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की बजाय दिवालिया हो चुके एक उद्योगपति को क्यों दिया गया?

09:50 PM, 29th Jul
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि राफेल विमान भारतीय वायुसेना के 'सिकंदर' हैं और यह अंबाला के लिए गर्व और ऐतिहासिक क्षण है कि वे यहां स्थित एयर बेस लाए गए हैं।

09:49 PM, 29th Jul
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमानों की पहली खेप के भारत आने पर, बुधवार को वायुसेना को बधाई दी और सवाल किया कि एक विमान की कीमत 526 करोड़ रुपये के बजाय 1670 करोड़ रुपए क्यों अदा की गई ?

09:46 PM, 29th Jul
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप के रूप में पांच विमानों का बेड़ा फ्रांस से बुधवार को अंबाला वायुसेना स्टेशन पहुंचने पर कहा कि इससे न सिर्फ सुरक्षा बलों को और अधिक ताकत मिलेगी बल्कि वायुसेना देश पर आने वाले किसी भी खतरे को रोकने में अहम भूमिका भी निभाएगी।

09:44 PM, 29th Jul
भारतीय वायुसेना की शक्ति में कई गुना इजाफा करने वाले राफेल लड़ाकू विमानों के पहुंचने पर आज अंबाला के लोगों ने जश्न मनाया। उन्होंने नृत्य किया, एक-दूसरे को मिठाइयां बांटीं, तिरंगे गुब्बारे हवा में उड़ाए और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

04:22 PM, 29th Jul
-पीएम मोदी ने संस्कृत में ट्वीट कर किया राफेल का स्वागत।

04:16 PM, 29th Jul
-भारत में राफेल का जोरदार स्वागत, अमित शाह बोले-हथियारों को ले जाने में राफेल सबसे आगे

03:20 PM, 29th Jul
-राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, पांचों राफेल सुरक्षित लैंड हुए, सैन्य इतिहास में नए युग की शुरुआत। वायुसेना की क्षमता में क्रांतिकारी बदलाव।
 
-ग्राफिक्स से जानिए राफेल की ताकत

webdunia


03:12 PM, 29th Jul
-अंबाला एयरबेस पर पहुंचे 5 राफेल विमान।
-मेरिगनेक एयरबेस से सात घंटे से अधिक उड़ान भरने के बाद यूएई में सोमवार को अल धाफरा एयरबेस पर विमानों का जत्था उतरा था। यह फ्रांस से भारत के लिए उड़ान के दौरान एकमात्र पड़ाव था।
-इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यालय ने कहा कि भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद राफेल विमानों को दो सुखोई 30 एमकेआई ने अपने घेरे में ले लिया।
-30,000 फुट की ऊंचाई पर एक फ्रांसीसी टैंकर से हवा में इन लड़ाकू विमानों में ईंधन भरा गया था।

02:52 PM, 29th Jul
webdunia
-राफेल का फ्रेंच भाषा में अर्थ तेज हवा का झोंका या आंधी होता है। इस लड़ाकू विमान को खरीदने को लेकर हुई डील ने भारतीय राजनीति में भी जबरदस्त हलचल मचा दी थी। क्षेत्रीय सैन्य संतुलन में अपना पलड़ा भारी रखने के लिए भारत को एक ऐसे मल्टीरोल कॉम्बेट फाइटर की जरूरत थी, जो चीन और पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों से ज्यादा ताकतवर और श्रेष्ठ हो।
 
भारतीय वायुसेना की यह तलाश कई देशों के विमानों की क्षमता और कीमत के अध्ययन के बाद फ्रांसीसी वायुसेना की रीढ़ कहे जाने वाले राफेल पर खत्म हुई।


02:45 PM, 29th Jul
webdunia
-राफेल विमानों की सुरक्षा के लिए साथ उड़ रहे हैं 2 सुखोई विमान।

02:25 PM, 29th Jul
-7000 किमी की दूरी तय कर भारत पहुंचा राफेल, थोड़ी देर में अंबाला एयरबेस पर पहुंचेंगे 5 राफेल विमान।
-आईएनएस कोलकाता ने राफेल की टुकड़ी से संपर्क साधा और हैप्पी लैंडिंग, हैप्पी हंटिंग कहा। 

02:24 PM, 29th Jul
-राफेल विमान भारत द्वारा पिछले दो दशक से अधिक समय में लड़ाकू विमानों की पहली बड़ी खरीद है।
-इन विमानों के आने से भारतीय वायुसेना की युद्धक क्षमता में महत्वपूर्ण रूप से बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
-भारत ने 23 सितंबर 2016 को फ्रांसीसी एरोस्पेस कंपनी दसॉल्ट एविएशन से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने 
के लिए 59,000 करोड़ रुपए का सौदा किया था।
-6 राफेल प्रशिक्षु विमानों की पूंछ पर आरबी श्रृंखला की संख्या अंकित होगी।
-आरबी एयर चीफ मार्शल आर.के.एस. भदौरिया के नाम के पहले और अंतिम शब्द का संक्षिप्त रूप होगा।
-इन विमानों को बुधवार दोपहर में भारतीय वायुसेना में स्क्वाड्रन नम्बर 17 में शामिल किया जाएगा।
-अंबाला एयरबेस को भारतीय वायुसेना का महत्वपूर्ण बेस माना जाता है क्योंकि यहां से भारत-पाकिस्तान सीमा 
महज 220 किलोमीटर की दूरी पर है।
 

02:24 PM, 29th Jul
-सबसे पहले विमान को वायुसेना की 17वीं गोल्डन एरो स्क्वॉड्रन के कमांडिंग ऑफिसर और शौर्य चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन हरकीरत सिंह लैंड करवाएंगे 
-अंबाला एयरबेस के आसपास कड़ी चौकसी, ड्रोन कैमरे पर भी रोक
-यूएई के अल धफरा एयरबेस से उड़ान भरने के बाद लड़ाकू विमान सीधे हरियाणा के अंबाला स्थित एयरबेस पर लैंड करेंगे

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राफेल पर मोदी सरकार को घेरने में चूके दिग्विजय सिंह, फिर कहा- त्रुटि के लिए खेद है