राघव चड्ढा का दावा, कहा, 'AAP की वजह से BJP ने उत्तराखंड और गुजरात में बदले CM'

Webdunia
रविवार, 12 सितम्बर 2021 (21:19 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के विधायक राघव चड्ढा ने रविवार को दावा किया कि उत्तराखंड और गुजरात में आम आदमी पार्टी (AAP) से चुनौती मिलने के बाद भाजपा को दोनों राज्यों में मुख्यमंत्री बदलने के लिए 'मजबूर' होना पड़ा।

ALSO READ: वरुण ने योगी को लिखा पत्र, गन्ने की कीमत, PM किसान योजना की राशि दोगुनी करने की मांग की
 
आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता चड्ढा ने कांग्रेस की भी आलोचना करते हुए इसे 'निष्प्रभावी, समझौता करने वाला और नाकाम विपक्षी दल' करार दिया। चड्ढा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आप ने भाजपा को 'करो या मरो' की चुनौती दी, जिससे कारण भाजपा दोनों राज्यों में अपने मुख्यमंत्री को बदलने के लिए मजबूर हो गई। आप और अरविंद केजरीवाल की यही ताकत है। मैं कहना चाहता हूं कि 'नेमप्लेट' बदलने से उत्तराखंड और गुजरात के लोगों में आपके (भाजपा) प्रति जो गुस्सा और आक्रोश है, वह नहीं बदलेगा।

ALSO READ: Gujarat : क्या भूपेन्द्र पटेल की ताजपोशी से नाराज हैं नितिन पटेल? राजभवन नहीं गए साथ
 
चड्ढ़ा ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस द्वारा 'म्यूजिकल चेयर का सुविधाजनक खेल' खेला जा रहा है, जिसमें वे 5-5 साल तक शासन करते हैं। उन्होंने कहा कि जब एक पार्टी सत्ता में होती है, तो दूसरी पार्टी बाहर से मदद करती है। इन दलों में एक सहमति है, जिसके परिणामस्वरूप उत्तराखंड और गुजरात दोनों में एक मजबूत विपक्ष और एक मजबूत सरकार नहीं है।
 
इस साल की शुरुआत में हुए सूरत नगर निगम चुनावों के बारे में बात करते हुए चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी, भाजपा को उसके गढ़ में चुनौती दे रही है। राजेंद्र नगर से विधायक ने कहा कि गुजरात भाजपा का गढ़ है, जिस राज्य से देश के दो सबसे ताकतवर नेता आते हैं, जिस राज्य में भाजपा 27 साल से राज कर रही है, उसे अब आम आदमी पार्टी से चुनौती मिल रही है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महाराष्‍ट्र की राजनीति में नई दुकान... प्रोप्रायटर्स हैं ठाकरे ब्रदर्स, हमारे यहां मराठी पर राजनीति की जाती है

उत्तराधिकारी की घोषणा टली, 90 साल के दलाई लामा बोले, मैं 30-40 साल और जीवित रहूंगा

20 साल बाद उद्धव-राज साथ, किसे नफा, किसे नुकसान, क्या महाराष्ट्र की राजनीति में लौट पाएगी 'ठाकरे' की धाक

तेजी से बढ़ता स्‍मार्ट और सबसे स्‍वच्‍छ इंदौर आखिर सड़क पर हुए भ्रष्‍टाचार के गड्ढों में क्‍यों गिर रहा है?

अमेरिका के खिलाफ भारत ने लिया बड़ा एक्शन, WTO में जवाबी टैरिफ का रखा प्रस्ताव

सभी देखें

नवीनतम

Shubhanshu Shukla : शुभांशु शुक्ला ने 1 दिन की छुट्टी में किया ये काम

शख्‍स ने शौचालय से की ऑनलाइन सुनवाई, हाईकोर्ट ने की अवमानना की ​​कार्यवाही

लालू प्रसाद यादव 13वीं बार बने RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बताया- उम्मीदवारों को किस आधार पर मिलेंगे टिकट

जाकिर नाइक से प्रभावित गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादी, बम बनाने में माहिर है : आंध्रप्रदेश पुलिस का खुलासा

ब्रिटेन में नाबालिग लड़की से दुष्‍कर्म, भारतीय मूल के व्यक्ति को उम्रकैद

अगला लेख