Biodata Maker

श्रीनगर में बर्फ से अठखेलियां करते नजर आए राहुल और प्रियंका, 'भारत जोड़ो यात्रा' के समापन पर खुशी का किया इजहार

सुरेश एस डुग्गर
सोमवार, 30 जनवरी 2023 (14:19 IST)
जम्मू। करीब 150 दिनों तक चलने वाली 'भारत जोड़ो यात्रा' के अंतिम दिन आज श्रीनगर के कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराने के बाद राहुल गांधी के चेहरे पर जो सुकून के भाव नजर आए, वे बर्फ के साथ अपनी बहन प्रिंयका गांधी के साथ अठखेलियां करते हुए उभरकर सामने आए तो पार्टी मुख्यालय में खुशी का पारावार न रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के समापन के दिन सोमवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय में बर्फबारी से खेलते हुए अपनी यात्रा की समाप्ति की खुशियों का इजहार किया था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भाई-बहन को बर्फ से खेलते हुए, एक-दूसरे पर अपनी खुशी व्यक्त करने के लिए बर्फ को फेंकते हुए देखा गया। दोनों कितने खुश नजर आ रहे थे, यह तस्वीरों से स्पष्ट है।  इससे पहले राहुल गांधी ने श्रीनगर में कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा झंडा भी फहराया। उन्होंने पांच महीने के अंतराल में 12 राज्यों को कवर करते हुए 4000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा समाप्त की।

कांग्रेस पार्टी विपक्षी एकता दिखाने के लिए तैयार है, उसने आज बाद में यहां शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में अपनी रैली के लिए 21 राजनीतिक दलों को निमंत्रण दिया है। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए एक स्मारक का अनावरण करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

असम में क्यों लागू नहीं होगा SIR, कांग्रेस का भी आया रिएक्शन

SIR क्या है बिहार के बाद कौनसे 12 राज्यों में होगा लागू, CEC ज्ञानेश कुमार ने क्या बताया

मुस्कान का नीला ड्रम, सोनम रघुवंशी की क्रूरता के बाद दिल्ली की शातिर अमृता, लिव इन पार्टनर की हत्या को हादसे बदलने की कोशिश, दिमाग को हिलाने वाली साजिश

फर्जी लेफ्टिनेंट बन किया लेडी डॉक्टर से रेप, होश आया तो निकला डिलिवरी ब्‍वॉय, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

CM योगी के खिलाफ महंगा पड़ा बयान, सुल्तानपुर के प्रभारी CMS सस्पेंड, FIR भी दर्ज

सभी देखें

नवीनतम

पश्चिमी तुर्किये में 6.1 तीव्रता का जोरदार भूकंप, 5 KM की गहराई पर था केंद्र, कई इमारतें मलबा बनी

Amazon Layoff : एआई खा रहा इंसानों के जॉब, अब 30 हजार लोगों को नौकरी से निकालेगी अमेजन

फिर कैमरून के राष्ट्रपति बने पॉल बिया, 43 से देश पर 'कब्जा', दुनिया के सबसे बूढ़े शासक हैं बिया

LIVE: आज से 12 राज्यों में SIR, महागठबंधन का घोषणा पत्र आज, तुर्किये में भयंकर भूकंप, भारत में टकराएगा मोंथा तूफान

Cyclone Montha को लेकर जारी हुआ अलर्ट, ट्रेनें रद्द, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

अगला लेख