Publish Date: Sun, 23 Sep 2018 (22:59 IST)
Updated Date: Mon, 24 Sep 2018 (01:20 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मुद्दे पर रविवार को अरुण जेटली पर पलटवार किया और कहा कि समय आ गया है कि अब वित्तमंत्री और प्रधानमंत्री झूठ बोलना बंद करें। इसके साथ ही राहुल ने सच्चाई सामने लाने के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच पर बल दिया।
उन्होंने जेटली पर आरोप लगाया व ट्वीट किया कि जेटली को सच या झूठ को घुमाने में महारत हासिल है। उनका सच झूठा होता है और वे उसके बचाव में उतरते हैं जिसका बचाव करना असंभव होता है।
उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट को भी टैग किया है जिसमें जिक्र किया गया है कि किस प्रकार पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति फांस्वा ओलांद के आरोपों ने राफेल मुद्दे पर मोदी सरकार को प्रभावित किया है। (भाषा)