राहुल गांधी का नया आरोप, महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी भाजपा चुनाव चोरी करने की फिराक में

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 11 जुलाई 2025 (14:42 IST)
Rahul Gandhi accuses BJP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर छिड़े विवाद के बीच शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी आगामी विधानसभा चुनाव को चोरी करने का प्रयास कर रही है।ALSO READ: राहुल गांधी बोले, महाराष्ट्र चुनाव में धांधली हुई, हम बिहार में ऐसा नहीं होने देंगे
 
बिहार में भी चुनावों को हाईजैक करने की कोशिश की जा रही : उन्होंने यहां संविधान बचाओ समावेश कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 'इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के घटक दलों ने भाजपा को बिहार विधानसभा चुनाव की चोरी करने से रोकने का फैसला किया है। गांधी ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी चुनावों को हाईजैक करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा पूरे देश में हमारे संविधान पर हमला कर रही है।ALSO READ: महागठबंधन का बिहार बंद, राहुल और तेजस्वी का EC दफ्तर तक मार्च
 
भाजपा को चुनाव की चोरी करने से रोकने का फैसला : उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन की बैठक में घटक दलों ने बिहार में भाजपा को चुनाव की चोरी करने से रोकने का फैसला किया है। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग भाजपा के हित में काम कर रहा है और अपना कर्तव्य नहीं निभा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा 5-6 पूंजीपतियों के लिए सरकार चलाती है। यह देश के आम लोगों के लिए काम नहीं करती। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जल, जंगल, जमीन आदिवासियों के हैं और उनके ही रहेंगे।ALSO READ: सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी ने लगवा दी अपनी तस्वीर, बीजेपी ने कर दिया कबाड़ा
 
राहुल गांधी ने दावा किया कि ओडिशा की भाजपा सरकार ने पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम, 1996 को लागू नहीं किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यहां आदिवासियों को वन अधिकार पट्टे नहीं दिए जाते। कांग्रेस पेसा (पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम) और आदिवासी विधेयक लेकर आई। हम इन कानूनों को लागू करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि आदिवासियों को उनकी जमीन मिले।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख