राहुल गांधी का आरोप, दशकों की उपलब्धियों को नष्‍ट कर रही मोदी सरकार

Webdunia
शनिवार, 3 अगस्त 2019 (17:04 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार खुद तो कुछ नया निर्मित नहीं कर पा रही है और उल्टे दशकों की मेहनत से देश ने जो हासिल किया है उसको बर्बाद करने में जुटी है।

गांधी ने ट्वीट किया भारतीय जनता पार्टी की सरकार खुद कुछ नहीं बना सकती है। यह सिर्फ दश्कों की कड़ी मेहनत और लगन से किए गए विकास कार्यों को ध्वस्त कर सकती है। इसके साथ ही उन्होंने खबरों की कुछ सुर्खियां दी हैं जिनमें लिखा है बीएसएनएल, एमटीएनएल के 1.98 लाख कर्मचारियों को जुलाई का वेतन नहीं मिला, ऑटोमोबाइल क्षेत्र में मंदी का दौर है, रेलवे के 3 लाख कर्मचारियों की नौकरी पर लटक रही है तलवार, एल एंड टी के अध्यक्ष एएम नायक ने देश में आर्थिक मंदी के प्रति किया आगाह।

इससे पहले पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया कि देश के कुछ जानेमाने उद्योगपतियों के आगाह करने के बावजूद यह सरकार 'विकास के बजाय विभाजन' में लगी हुई है। सुरजेवाला ने ट्वीट किया, कार बिक्री में 15 से 48 प्रतिशत तक की गिरावट। 30 इस्पात कंपनियां बंद हुईं।

उन्होंने दावा किया, औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख नाम राहुल बजाज, आदि गोदरेज, नारायणमूर्ति ने सामाजिक वैमनस्य, घृणा अपराध और मंदी को लेकर आगाह किया। सुरजेवाला ने कहा, फिर भी मोदी सरकार 'रोजगार के बजाय तिरस्कार' और 'विकास के बजाय विभाजन' पर ध्यान लगाए हुए है। यह न्यू इंडिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

बाहर से शांत पाटीदार के अंदर है सफलता के लिये ज्वालामुखी, बचपन के कोच ने क्या कहा

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

मायावती ने बताया, कैसे आएंगे बसपा के अच्छे दिन?

तेजस्वी का नए आरक्षण कानून को लेकर नीतीश को पत्र, सरकार पर लगाया टालमटोल का आरोप

बेटी से गैंगरेप के मामले में महिला भाजपा नेता गिरफ्तार, पार्टी ने भी लिया एक्शन

अगला लेख