राहुल गांधी ने लघु व मध्यम उपक्रमों की पैरवी कर कहा- लुधियाना चीन को टक्कर देने में सक्षम

Webdunia
गुरुवार, 12 जनवरी 2023 (15:38 IST)
लुधियाना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र और पंजाब सरकार पर लघु एवं मध्यम उपक्रमों को समर्थन न देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लुधियाना के लघु एवं मध्यम उपक्रमों को अगर पर्याप्त समर्थन मिले तो वे चीनी उपक्रमों को टक्कर दे सकते हैं।
 
राहुल कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के पंजाब चरण के तहत गुरुवार को लुधियाना में थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में नफरत, हिंसा और डर फैलाया जा रहा है। लुधियाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि देश में नफरत और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। भारत भाईचारे, प्यार और सम्मान के भाव में यकीन रखने वाला देश है।
 
उन्होंने नोटबंदी को लेकर भाजपा नीत केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस कदम ने लघु एवं मध्यम उपक्रमों को बुरी तरह से प्रभावित किया। राहुल ने आरोप लगाया कि लुधियाना (लघु एवं मध्यम उपक्रमों) को कैसे झटका लगा? प्रधानमंत्रीजी ने नोटबंदी और जीएसटी (वस्तु एवं सेवाकर) जैसे गलत कदम लागू किए।
 
उन्होंने कहा कि नोटबंदी और गलत जीएसटी नीति नहीं हैं। नोटबंदी और गलत जीएसटी लघु एवं मध्यम उपक्रमों को खत्म करने के हथियार हैं। यही सच है। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के अरबपति देश में रोजगार सृजित नहीं कर सकते हैं। लुधियाना के लघु एवं मध्यम उपक्रम देश में नौकरियां दे सकते हैं। अगर उन्हें मजबूत बनाया जाता है और समर्थन दिया जाता है, तो लुधियाना चीन का मुकाबला कर सकता है। यही सच है।
 
उन्होंने कहा कि लेकिन कोई आपका साथ नहीं देता। कोई दृष्टिकोण ही नहीं है। चाहे पंजाब सरकार हो या फिर भारत सरकार। लुधियाना पंजाब का औद्योगिक केंद्र कहलाता है। 'भारत जोड़ो यात्रा' गुरुवार सुबह अपने पंजाब चरण के तहत दोराहा से आगे बढ़ी और इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इसमें शामिल हुए।
 
'भारत जोड़ो यात्रा' का पंजाब चरण बुधवार को फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद से शुरू हुआ था। गुरुवार सुबह यात्रा में कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद अमर सिंह, गुरजीत सिंह औजला, पूर्व विधायक गुरकीरत कोटली, पंजाब युवा कांग्रेस के प्रमुख ब्रिंदर सिंह ढिल्लों और पार्टी के कई अन्य नेता राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आए।
 
इस दौरान कांग्रेस के कई कार्यकर्ता राष्ट्रीय ध्वज थामकर चलते दिखाई दिए। 'भारत जोड़ो यात्रा' अपने पंजाब चरण के तहत लुधियाना, गोराया, फगवाड़ा, जालंधर, दसुआ और मुकेरियां से होकर गुजरेगी। यात्रा के जम्मू-कश्मीर में दाखिल होने से पहले कांग्रेस 19 जनवरी को पठानकोट में एक रैली आयोजित करेगी।
 
तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई 'भारत जोड़ो यात्रा' 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होगी, जहां राहुल जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में तिरंगा फहराएंगे। यह पदयात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और हरियाणा से होकर गुजर चुकी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

कोवैक्सीन पर उठ रहे सवाल पर BHU के साइंटिस्ट प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे के जवाब

स्वाति मालीवाल पिटाई कांड से बढ़ी केजरीवाल की मुश्किल, भाजपा ने मांगा जवाब

live : 30 हजारी कोर्ट पहुंचीं स्वाति मालीवाल, बिभव कुमार NCW का दूसरा नोटिस

सौतेली बहन ने की दो मासूम बहनों की हत्या!

राजगढ़ में EVM को लेकर दिग्विजय सिंह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 6 विधानसभा क्षेत्रों की SLU लौटने को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख