राहुल बोले- जब तक संविधान के हर शब्द का पालन नहीं किया जाता, एकता की राह पर चलता रहूंगा

Webdunia
शनिवार, 26 नवंबर 2022 (14:52 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि जब तक संविधान के हर शब्द का पालन नहीं किया जाता, वे एकता की राह पर चलते रहेंगे। वहीं पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि संविधान जीने का एक जरिया है और इसकी भावना हमेशा समान रहती है।
 
संविधान सभा ने 1949 में आज ही के दिन भारत का संविधान अपनाया था, इसलिए 26 नवंबर को 'संविधान दिवस' के रूप में मनाया जाता है। गांधी ने ट्वीट किया कि जब तक हमारे संविधान के हर शब्द का पालन नहीं किया जाता और हर नागरिक की निष्पक्षता एवं न्याय के जरिए रक्षा नहीं की जाती, मैं इस मार्ग पर चलता रहूंगा।
 
खड़गे ने बाबासाहेब आंबेडकर के शब्दों को याद करते हुए कहा कि संविधान केवल वकीलों का कोई दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह जीने का एक साधन है और इसकी भावना सदैव समान रहती है। कांग्रेस प्रमुख ने ट्वीट किया कि संविधान सभा के सभी महान नेताओं के बहुमूल्य योगदान को हम याद करते हैं। सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
 
देश में 2015 से 26 नवंबर को 'संविधान दिवस' के तौर पर मनाया जाता है। इससे पहले इस दिन को 'कानून दिवस' के तौर पर मनाया जाता था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख