आईएसआई की मदद कर रही है कांग्रेस, भाजपा का पलटवार

Webdunia
शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2016 (16:46 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बचाव में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को अपराधी कहने से तिलमिलाई भाजपा ने कांग्रेस पर करारा पलटवार किया है। केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रभक्ति पर राहुल भक्ति भारी पड़ गई है। 
उन्होंने कहा कि राहुल के 'जवानों के खून की दलाली' वाले बयान पर पूरा देश शर्मिंदा है। दरअसल, कांग्रेस के लिए देशभक्ति से ज्यादा राहुल भक्ति जरूरी है। ये कांग्रेस का अहंकार है। हमारे अध्यक्ष को अपराधी कहा जा रहा है, जबकि स्वयं अदालत ने कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश हुई है। इस तरह राहुल का बचाव कर कांग्रेस देश को क्या संदेश देना चाहती है। अपने नेता के बचाव में कांग्रेस इस हद तक गिर जाएगी, यह उम्मीद नहीं थी।

प्रसाद ने कहा कि हमें लक्ष्यभेदी हमले (सर्जिकल स्ट्राइक) पर गर्व है। भाजपा सरकार ने कभी इस मुद्दे पर राजनीति नहीं। हमने कभी नहीं कहा कि सेना ने पाकिस्तान पर हमला किया है। हमने सिर्फ कहा कि सेना ने आतंकवादी शिविरों पर हमला किया है। सर्जिकल हमले के बारे में स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह को बताया था। इस संबंध में विदेश सुषमा स्वराज सोनिया गांधी से मिली थीं। 
 
कांग्रेस के इस आरोप कि जैश-ए-मोहम्मद को भाजपा ने बनाया है, रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ऐसा कहकर कांग्रेस ने सभी राजनीतिक मार्यादाएं लांघ दी हैं। दरअसल, भाजपा पर आरोप लगाकर वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की ही मदद कर रही है। कांग्रेस के इस तरह के आरोप दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक हैं। 

Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi Speech : जकूजी, स्टाइलिश बाथरूम और शीशमहल, लोकसभा में 1 घंटे 36 मिनट का PM मोदी का भाषण, जानिए प्रमुख बिंदु

आतिशी की बढ़ीं मुश्किलें, मानहानि मामले में BJP नेता की याचिका पर नोटिस जारी

हरियाणा के CM सैनी का दावा, अनिल विज मुझसे नाराज नहीं

दिल्ली चुनाव 2025: त्रिकोणीय मुकाबला या बहुमत का संकट? कौन बनेगा सत्ता का असली दावेदार?

इतना है भारतीय महिलाओं का गोल्ड पावर कि कई देशों का गोल्ड रिजर्व भी है इनसे पीछे, जानिए पूरी डीटेल

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: अमेरिका से निर्वासित भारतीयों की वापसी पर संसद में हंगामा, राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित

MP ने नई सेमीकंडक्टर नीति को दी मंजूरी, पूंजीगत सब्सिडी और अन्य लाभ मिलेंगे

हाथों में हथकड़ी, पैरों में बेड़ियां, इस तरह अमेरिका से भारत पहुंचे 104 निर्वासित

Petrol Diesel Prices : Crude Oil के दाम बढ़े, पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में उछाल, जानें ताजा भाव

Weather Update: मौसम ने फिर खाई पलटी, गर्मी की आहट के बीच कड़ाके की ठंड, IMD का अलर्ट

अगला लेख