राहुल का किसानों की आय के आंकड़े के साथ मोदी पर जोरदार हमला

Webdunia
शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020 (12:23 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों की आय को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला करते हुए शुक्रवार को कहा कि देश का आम कृषक पंजाब के किसान के बराबर आय चाहता है, लेकिन मोदी सरकार उन्हें बिहार के किसान की आमदनी के समकक्ष रखना चाहती है।

गांधी ने कहा, किसान चाहता है कि उसकी आय पंजाब के किसान जितनी हो जाए। मोदी सरकार चाहती है कि देश के सब किसानों की आय बिहार के किसान जितनी हो जाए।कांग्रेस नेता ने इसके साथ ही एक आंकड़ा पोस्ट किया है, जिसमें कहा गया है कि देश में सबसे ज्यादा वार्षिक औसत आय पंजाब के किसान की और सबसे कम बिहार के किसान की है। पंजाब में एक किसान की औसत सालाना आय दो लाख 16 हज़ार 708 रुपए है, जबकि बिहार के किसान की वार्षिक औसत आय देश में सबसे कम 42 हज़ार 684 रुपए है।

हरियाणा का किसान एक लाख 73 हज़ार 208 रुपए की औसत आय के साथ दूसरे और एक लाख 52 हज़ार 196 रुपए की आय के साथ जम्मू कश्मीर का किसान तीसरे स्थान पर है। केरल का किसान चौथे और कर्नाटक का पांचवें स्थान पर है।

किसान की सबसे कम आय बिहार में है और उससे थोड़ा ऊपर पश्चिम बंगाल के किसान की आय 47 हज़ार 760 रुपए है, जबकि झारखंड का किसान 56 हज़ार 602 रुपए की आय के साथ निचले क्रम से तीसरे पायदान पर है।(वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi Assembly Election 2025 : आयकर छूट का दांव दिल्ली चुनाव में कितना आएगा काम, बजट में बिहार को तवज्जो

बुरे फंसे बागेश्वर बाबा, धीरेन्द्र शास्त्री को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का तगड़ा जवाब

Budget 2025 : मोदी सरकार के बजट पर क्या बोले राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल

जयराम रमेश ने बताया, कैसे पटरी से उतर गया निर्मला सीतारमण का बजट?

कभी घरों में बर्तन मांजती थीं दुलारी देवी जिनकी बनाई साड़ी पहनकर निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, जानिए उनकी प्रेरक कहानी

सभी देखें

नवीनतम

IND vs ENG T20 : अभिषेक का रिकॉर्ड शतक, भारत ने 4-1 से जीती श्रृंखला, इंग्लैंड को 150 रनों से हराया

राजनाथ सिंह ने बताया दिल्ली सरकार क्‍यों नहीं लेती केंद्रीय सहायता

कांगो सेना और विद्रोहियों के बीच चल रही भीषण जंग, 7 दिन में 773 लोगों की मौत, बढ़ सकती है संख्‍या

चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, झुग्गीवासियों को मताधिकार से वंचित करने की रची जा रही साजिश

जापान के निवेश से मध्यप्रदेश के कई क्षेत्रों में आएगा जबरदस्‍त बदलाव

अगला लेख