Publish Date: Sun, 02 Dec 2018 (00:01 IST)
Updated Date: Sun, 02 Dec 2018 (00:03 IST)
नई दिल्ली। पिछले वर्षों के जीडीपी आंकड़ों में राजग सरकार के संशोधन करने के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह आंकड़ों से छेड़छाड़ के मास्टर हैं।
राहुल ने शनिवार को ट्वीट किया, 'मोदी-आंकड़ों से छेड़छाड़ के मास्टर हैं।' उन्होंने मोदी, वित्त मंत्री अरुण जेटली और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तस्वीर भी ‘टैग’ की और लिखा, 'मोदी सरकार ने संप्रग काल की वृद्धि दर घटाई।'
गौरतलब है कि सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के दौरान रही देश की आर्थिक वृद्धि दर को बुधवार को घटा कर कम कर दिया था।
कांग्रेस ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे भद्दा मजाक बताया है। (भाषा)