कांग्रेस अधिवेशन में राहुल का पीएम मोदी पर हमला, बोले...

Webdunia
शनिवार, 17 मार्च 2018 (11:18 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महाधिवेशन को बतौर अध्यक्ष पहली बार संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया। 
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, 'युवा जब मोदीजी की ओर देखता है तो उन्हें रास्ता नहीं दिखता। उन्हें यह बात समझ नहीं आती कि उन्हें रोजगार कहां से मिलेगा? किसानों को सही दाम कब मिलेगा? तो देश एक प्रकार से थका हुआ है। रास्ता ढूंढ रहा है।' उन्होंने कहा, 'मैं दिल से कहता हूं कि कांग्रेस पार्टी ही देश को रास्ता दिखा सकती है।' 
 
कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि देश में गुस्सा फैलाया जा रहा है। देश को बांटा जा रहा है। हिन्दुस्तान के एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से लड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा काम जोड़ने का है। यह हाथ का निशान (कांग्रेस का चुनाव चिन्ह) ही देश को जोड़ सकता है। देश को आगे ले जा सकता है।
 
राहुल ने कहा कि उन्होंने क​हा कि कांग्रेस के इस निशान की शक्ति आप पार्टी प्र​तिनिधियों के भीतर है। हम सबको, देश की जनता को मिलकर देश् को जोड़ने का काम करना होगा।
 
उन्होंने भाजपा का नाम लिए बिना उस पर हमला बोलते हुए कहा, 'वह क्रोध का प्रयोग करते हैं, हम प्यार का, भाईचारे का प्रयोग करते हैं। यह देश हम सब का है। हर धर्म का है, हर जाति और हर व्यक्ति का है। कांग्रेस जो भी काम करेगी, वह पूरे देश के लिए करेगी, सभी व्यक्ति के लिए करेगी। किसी को छोड़ेगी नहीं।'
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा ​कि महाधिवेशन भविष्य की बात करता है। बदलाव की बात करता है। लेकिन हमारी परंपरा रही है कि बदलाव किया जाता है किंतु बीते समय को भूला नहीं जाता। युवाओं की बात होती है। यदि युवा कांग्रेस को आगे ले जायेंगे तो जो हमारे अनुभवी नेता है, उनके बिना हमारी कांग्रेस पार्टी आगे नहीं जा सकती।
 
राहुल ने महाधिवेशन में भाग ले रही संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन ​सिंह, वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, पंजाब के मुख्यमंत्री अम​रिन्दर सिंह आदि का नाम लेते हुए कहा कि इन नेताओं ने कांग्रेस के लड़ाई लड़ी। इसके लिए उन्होंने इन नेताओं का आभार व्यक्त किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

9 तारीख को क्या हुआ, राहुल गांधी के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब, मगर...

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल

क्या पुरी के रत्न भंडार में कोई छिपा हुआ कक्ष है? ASI ने किया खुलासा

28000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, 30GB रैम वाला 5G धांसू स्मार्टफोन लॉन्च

अगला लेख