Festival Posters

राहुल गांधी बोले, PM मोदी भी नहीं रोक पाए पेपर लीक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 20 जून 2024 (15:52 IST)
Rahul Gandhi on Paper leak : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मोदी सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि नीट, यूजीसी नेट के पेपर लीक हुए। यूजीसी-नेट की परीक्षा रद्द की गई। उन्होंने कहा कि PM मोदी भी पेपर लीक होने से नहीं रोक पा रहे हैं। यह बाकी देश में व्यापम का विस्तार है। ALSO READ: परीक्षा से पहले वाली रात ही मिल गया था NEET का पेपर, 30 से 32 लाख में बिके थे, नए खुलासों से हड़कंप
 
उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान हजारों छात्रों ने पेपर लीक की शिकायत की थी। अब देश में NEET और UGC-NET के पेपर लीक हुए हैं। यह कहा जा रहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन-रूस युद्ध रुकवा दिया, लेकिन वह या तो पेपर लीक रोकने में सक्षम नहीं हैं या रोकना नहीं चाहते हैं।
 
राहुल ने कहा कि हर परीक्षा में धांधली हो रही है। इससे छात्रों को नुकसान हो रहा है। वे संसद में पेपर लीक मामले को उठाएंगे। प्रधानमंत्री को इस मामले में देश को जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में पेपर लीक की जांच हो। जो भी दोषी पाया जाए उस पर कार्रवाई हो। 
 
 
इससे पहले कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि देश में पिछले 5 साल में 43 भर्ती परीक्षाओं का पेपर लीक हुआ है। इन पेपर लीक का सीधा असर 1.75 करोड़ अभ्यर्थियों पर पड़ा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या PM मोदी और शिक्षा मंत्री समझते हैं कि पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने से लाखों युवाओं और उनके परिवारों पर क्या बीतती है?
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?

क्यों फीका पड़ा तेजस्वी यादव का 'तेज'? तेज प्रताप का चौंकाने वाला हाल और RJD-कांग्रेस की हार के कारण?

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड सरकार धर्मांतरण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है : धामी

जनजातीय समाज की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है डबल इंजन सरकार : योगी आदित्यनाथ

CM योगी के नेतृत्व में UP में PM सूर्यघर योजना का शानदार प्रदर्शन, 2.72 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित

सूडान : अल फ़शर में हुए अत्याचार अंतरराष्ट्रीय समुदाय के रिकॉर्ड पर धब्बा

जनजातीय वर्ग को और करीब से जानेगा देश, पीएम मोदी बोले- कुछ परिवारों के लिए आदिवासी नायकों के त्याग को नकार दिया गया था

अगला लेख