Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मध्यप्रदेश चुनाव : राहुल गांधी के दो दिन, दो मंदिर, एक मस्जिद और एक गुरुद्वारा

हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश चुनाव : राहुल गांधी के दो दिन, दो मंदिर, एक मस्जिद और एक गुरुद्वारा
, मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018 (15:45 IST)
ग्वालियर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश के अपने दो दिवसीय ग्वालियर-चंबल संभाग प्रवास के दौरान अब तक दो मंदिरों, एक मस्जिद और एक गुरुद्वारे में मत्था टेक चुके हैं।
 
मंगलवार सुबह गांधी ने यहां किले स्थित गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ में मत्था टेककर अपने दिन के कार्यक्रमों की शुरुआत की। इसके पहले सोमवार रात वे ग्वालियर जिला मुख्यालय पर ही रोड शो के दौरान इबादत के लिए स्थानीय मोती मस्जिद पहुंचे थे। 
 
यहां उन्हें मस्जिद कमेटी की ओर से चादर भेंट की गई। कल शाम उन्होंने स्थानीय अचलेश्वर महादेव में दर्शन किए। इसके पहले वे सुबह दतिया स्थित मां पीतांबरा शक्तिपीठ में भी पहुंचे थे।
webdunia
सभी धार्मिक स्थलों पर गांधी का परिधान वहां की मान्यताओं के अनुरूप ही रहा। गांधी ने 17 सितंबर को भोपाल में रोड शो के साथ प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों का बिगुल फूंका था। उनके रोड शो की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई थी। इसके बाद के अपने दौरों के दौरान उन्होंने सतना में कामतानाथ मंदिर के दर्शन किए और जबलपुर में मां नर्मदा की आरती उतारी थी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उसेन बोल्ट को माल्टा में पेशेवर फुटबॉलर बनने का प्रस्ताव