Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Bharat Jodo Nyay Yatra : वायनाड रवाना हुए राहुल गांधी, रविवार से फिर शुरू होगी यात्रा

हमें फॉलो करें Rahul Gandhi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

भदोही (उप्र) , शनिवार, 17 फ़रवरी 2024 (19:31 IST)
Rahul Gandhi canceled his trip to Bhadohi and left for Wayanad : कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तत्काल अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड जा रहे हैं और वे अब आगे की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' रविवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से शुरू करेंगे। वायनाड में जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई।
 
केरल के वायनाड में शुक्रवार सुबह जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था और कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके एक दिन बाद कांग्रेस नेता अपने निर्वाचन क्षेत्र जा रहे हैं।
 
यात्रा की अगुवाई करते हुए बिहार से उत्तर प्रदेश पहुंचे राहुल ने चंदौली और वाराणसी की यात्रा के बाद भदोही की यात्रा रद्द कर दी और वह वायनाड रवाना हो गए। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने शनिवार को भदोही जिले में रजपुरा चौराहे पर होने वाली जनसभा के मंच से यह जानकारी दी।
 
वायनाड के दौरे के बाद राहुल गांधी सीधे प्रयागराज पहुंचेंगे : मीडिया के साथ बातचीत में तिवारी ने बताया की शाम करीब चार बजे उन्हें यहां (भदोही) की यात्रा रद्द होने की जानकारी मिली। राहुल को अपने लोकसभा क्षेत्र जाना पड़ रहा है। तिवारी ने बताया कि राहुल वायनाड के दौरे के बाद अब सीधे प्रयागराज पहुंचेंगे।
 
इस बीच, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, वायनाड में राहुल गांधी की उपस्थिति की तत्काल आवश्यकता है। वह आज शाम 5 बजे वाराणसी से प्रस्थान कर रहे हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल 18 फरवरी को दोपहर 3 बजे प्रयागराज से फिर से शुरू होगी।
केरल में, वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक वन विभाग का ‘इको-टूरिज्म’ गाइड था, जो राज्य के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुरुवा द्वीप पर तैनात था। राहुल के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' गत 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी। यात्रा आज वाराणसी में थी। इसका समापन अगले महीने मुंबई में होना है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MP में गर्भवती महिला से गैंगरेप, आरोपियों ने जिंदा जलाया, हालत बेहद गंभीर