Publish Date: Wed, 03 Jul 2019 (14:32 IST)
Updated Date: Wed, 03 Jul 2019 (14:34 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बने रहने के अपने फैसले पर अडिग राहुल गांधी नए अध्यक्ष को लेकर बुधवार को बड़ा ही विचित्र जवाब दिया।
संसद के बाहर जब पत्रकारों ने राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुका हूं। अब मैं पार्टी अध्यक्ष नहीं हूं।
जब उनसे पूछा गया कि अगला अध्यक्ष कौन होगा, तो उन्होंने कहा कि मुझे क्या पता? इसका फैसला कांग्रेस कार्यसमिति करेगी। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हाल ही में पूर्व सुशील कुमार शिंदे के नाम सामने आया है। इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम भी सामने आया था।