कुछ ताकतें देश का सौहार्द बिगाड़ना चाहती हैं : राहुल गांधी

Webdunia
शनिवार, 20 अगस्त 2016 (23:15 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने देश का सौहार्द बिगाड़ने के लिए सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों को निशाने पर लेते हुए शनिवार को कहा कि कुछ ताकतें देश का सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रही हैं।
        
गांधी ने गायिका शुभा मुद्गल को 2014-15 का राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार दिए जाने के अवसर पर कहा कि कुछ ताकतें देश का माहौल खराब करना चाहती हैं, लेकिन देशवासी उन ताकतों को अपने कुत्सित इरादों में कामयाब नहीं होने दे रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा कि संगीत श्रोताओं के बीच मजबूत डोर का काम करता है और सुश्री मुद्गल के गीतों ने लोगों के बीच सौहार्द पैदा किया है। स्वर्गीय राजीव गांधी ने भी राजनीतिक जीवन में यही करिश्मा कर दिखाया था। 
     
उन्होंने कहा, भारत ने आज जो कुछ हासिल किया है, वह देश के उन नागरिकों की बदौलत है जिन्होंने सौहार्द से जीने का रास्ता चुना है। दुर्भाग्यवश कुछ लोग ऐसे भी हैं जो विभाजन की रेखा खींचना चाहते हैं। ऐसे लोग देशवासियों के बीच जारी मजबूत बंधन को तोड़ने के लिए कार्य कर रहे हैं। वे सौहार्द बिगाड़ना चाहते हैं। 
 
उन्होंने कहा कि ऐसे लोग भले ही थोड़े समय के लिए यह सोच सकते हैं कि वे अपने एजेंडे में सफल हो गए हैं, लेकिन उनकी 'सफलता' अल्पकालिक होगी।
       
इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने स्वर्गीय गांधी को सद्भावना की प्रतिमूर्ति करार देते हुए कहा कि यदि सद्भावना भारत की पहचान है तो राजीव गांधी इसके बेहतरीन उदाहरण थे। 
       
पुरस्कार संबंधी सलाहकार समिति के अध्यक्ष कर्ण सिंह ने कहा कि संगीत और सद्भावना के बीच स्पष्ट संबंध है और यही वजह है कि उन्होंने सुश्री मुद्गल को वर्ष 2014-15 के राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार के लिए चुना। इस मौके पर कांग्रेस के कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा भी उपस्थित थे। 
      
हालांकि स्वास्थ्य कारणों से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कार्यक्रम में मौजूद नहीं थीं। वे सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। इससे पहले श्रीमती गांधी ही यह पुरस्कार बांटा करती थीं। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : पीएम मोदी ने दी फौजा सिंह को श्रद्धांजलि, जानिए क्या है?

ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, शिक्षा विभाग में 1400 कर्मचारियों की छंटनी

राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या के लिए ईरान में फतवा, जानिए कितना रखा है इनाम

114 वर्षीय फौजा सिंह का निधन, सड़क पर टहल रहे मैराथन धावक को गाड़ी ने मारी टक्कर

Weather Update : मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए क्या है अन्य राज्यों का हाल?

अगला लेख