भाजपा कार्यकर्ता ने फेंका था बड़ा पत्थर : राहुल

Webdunia
शनिवार, 5 अगस्त 2017 (16:47 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर हिंसा की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि बनासकांठा में भाजपा के एक कार्यकर्ता ने उन पर पत्थर फेंका था।
 
उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान में हिस्सा लेने संसद भवन पहुंचे श्री गांधी ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा के एक कार्यकर्ता ने मुझ पर बड़ा पत्थर फेंककर मारा। इससे मेरा सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। मोदीजी, भाजपा और आरएसएस इसी तरह की राजनीति करते हैं। यह पूछने पर कि हमले की भाजपा ने निंदा नहीं की, गांधी ने कहा कि  जिन्होंने हमला किया है वे इसकी निंदा कैसे कर सकते हैं।
 
गौरतलब है कि गांधी पर शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा जिले के धनेरा में पत्थर फेंक कर हमला किया गया था। कांग्रेस ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि करीब डेढ़ किलोग्राम वजनी पत्थर फेंकर गांधी पर जानलेवा हमला किया गया है।
 
गांधी गुजरात में बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित बनासकांठा में पीड़ितों से मिलने गए थे। धनेरा के मोड़ पर उनकी कार पर पत्थर फेंका गया जिससे कार की पीछे की खिड़की पर लगा शीशा टूट गया और पत्थर कार की सीट पर जा गिरा। कांग्रेस उपाध्यक्ष कार की अगली सीट पर बैठे थे और उनकी खिड़की खुली थी। इससे पहले धनेरा में ही उन्हें काले झंडे भी दिखाए गए थे।
 
घटना के तत्काल बाद इस हमले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए गांधी ने कहा था कि मोदीजी के नारों से, काले झंडों से और पत्थरों से हम पीछे हटने वाले नहीं हैं, हम अपनी पूरी ताकत लोगों की मदद करने में लगाएंगे। कांग्रेस पार्टी ने इस घटना की तीखी निंदा की थी। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

ओपन मैरिज, सेक्‍स की डिमांड, वेश्‍यावृत्ति और अफेयर, ऐसी है 1.3 बिलियन डॉलर के इस हाईप्रोफाइल केस की कहानी

कौन हैं पूर्व IPS शिवदीप लांडे, बिहार में बनाई नई राजनीतिक पार्टी

TMC MPs Clash : रोती नजर आईं महुआ मोइत्रा, गुस्से में ममता बनर्जी, TMC सांसदों की लड़ाई की पूरी कहानी

देशभर में लागू हुआ Waqf कानून, पश्चिम बंगाल में हिंसा, पथराव और आगजनी, पुलिस ने छोड़ी आंसूगैस, लाठीचार्ज

EPFO में खुद जनरेट कर सकते हैं UAN, सरकार की नई सुविधा, बस करना होगा यह काम

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने दिया बांग्लादेश को बड़ा झटका, बंद की ट्रांसशिपमेंट सुविधा

शादी से ठीक पहले बेटी के मंगेतर के साथ भागी अधेड़ महिला

Air India की फ्लाइट में यात्री ने दूसरे यात्री पर की पेशाब, दिल्ली से थाईलैंड जाते समय की शर्मनाक हरकत

Aadhaar Card की नहीं पड़ेगी जरूरत, QR से मिलेगी डिटेल, क्या है Aadhaar Authentication App जुड़े सवालों के जवाब

Gold Price : 1,050 रुपए सस्ता हुआ सोना, 91,000 से नीचे फिसला, चांदी में तेजी

अगला लेख