संविधान पर हमला कर रही है भाजपा : राहुल गांधी

Webdunia
शनिवार, 24 मार्च 2018 (18:28 IST)
चामराजनगर (कर्नाटक)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर संविधान पर‘ हमला’ करने का आरोप लगाते हुए, कानून बदलने के उनके किसी भी प्रयास को विफल करने का संकल्प जताया। चामुंडेश्वरी मंदिर में दर्शन के बाद चुनाव वाले राज्य कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी के जरिए भाजपा न केवल लोगों का पैसा छीन रही है बल्कि‘‘ वहां एक नया चलन भी है, वे संविधान पर हमला कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि यहां से सुन लीजिए।

हम भाजपा को संविधान नहीं बदलने देंगे। भाजपा संविधान को बदलने की जितनी भी कोशिश करे, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कांग्रेस अंबेडकरजी के कार्यों को सुरक्षित रखें।

कर्नाटक में चौथे चरण के चुनाव अभियान में अपनी दो दिवसीय यात्रा पर राहुल मांड्या, मैसूर और चामराजनगर जिलों के दौरे पर हैं। इससे पहले राहुल उत्तरी, तटीय और मन्नाड क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोगों की नौकरी तथा नोटबंदी संबंधी परेशानियों के प्रति ‘असंवेदनशील’ होने का आरोप भी लगाया। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने मोहम्मद यूनुस को दी ईद की बधाई, कहा- दोनों देशों के बीच मित्रता और मजबूत हो

त्रासदी बयां करती भूकंप की तस्वीरें, म्यांमार में मृतक संख्‍या 2000 के पार

कुणाल कामरा के घर पहुंची मुंबई पुलिस, नहीं हुए थाने में पेश

क्या पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार?

Maharashtra : अवैध संबंध के चलते व्यक्ति की हत्या, फंदे से लटकी मिली आरोपी महिला

अगला लेख