किसान आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री, घायल किसान से फोन पर की बात

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 14 फ़रवरी 2024 (11:46 IST)
Farmers Protest 2024 : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई में घायल हुए एक किसान से बुधवार को फोन पर बात की और इस आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया। राहुल गांधी ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर इस बातचीत का एक वीडियो साझा किया।
 
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह राजा वडिंग ने राजपुरा स्थित एक अस्पताल के दौरे पर गए जहां से उन्होंने फोन पर राहुल गांधी की बात घायल किसान गुरमीत सिंह से करवाई। राजपुरा के अस्पताल में ही गुरमीत सिंह का इलाज चल रहा है।
 
राहुल ने कहा कि किसान आंदोलन में पुलिस प्रताड़ना से गंभीर रूप से घायल हुए पूर्व सैनिक गुरमीत सिंह जी से फोन पर बात हुई। उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना और हक की मांगों को ले कर एक शांतिपूर्ण आंदोलन के लिए उनके प्रति अपना समर्थन जताया।
 
राहुल गांधी ने कहा कि वह जवान भी थे, और किसान भी हैं - उनकी जय करने की जगह, देश के रक्षक और अन्नदाता से मोदी सरकार का यह तानाशाही रवैया, लोकतंत्र को शर्मसार कर रहा है।
 
किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च के तहत राष्ट्रीय राजधानी की तरफ बढ़ रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले छोड़े। किसान संगठनों का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई में कई किसानों को चोटें आई हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

चीन ने फिलिपीन में पढ़ रहे अपने नागरिकों को दी सुरक्षा चेतावनी

छांगुर बाबा को हुई 60 करोड़ की फंडिंग, 22 बैंक खातों में आई राशि, ED की जांच में हुआ खुलासा

TRF पर को आतंकी संगठन घोषित करने पर क्या बोला चीन, पाकिस्तान को लगेगा झटका

देश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश, राजस्थान में 116 फीसदी अधिक

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

अगला लेख