कड़ाके की ठंड में राहुल समर्थकों ने उतार दी शर्ट, सर्दी पर भारी पड़ा जोश

Webdunia
रविवार, 8 जनवरी 2023 (15:46 IST)
करनाल। कड़ाके की ठंड में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केवल टी शर्ट पहनकर भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। हरियाणा के करनाल में तो राहुल समर्थकों ने अपने नेता को मात देते हुए अपनी शर्ट उतार दी। वे एक बस पर 4.5 डिग्री सेल्सियस के तापमान के बीच शर्टलेस होकर जमकर थिरके।
 
भीषण ठंड और कोहरे के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रविवार सुबह करनाल के नीलोखेड़ी क्षेत्र में दोद्वा से शुरू हुई। कड़ाके की ठंड और कोहरे के बावजूद सैकड़ों लोग करनाल में यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान एक बस पर कई लोग बगैर शर्ट के दिखाई दिए।
 
 
अकसर राहुल गांधी कड़ाके की ठंड में भी सफेद टी-शर्ट पहने दिखते हैं। राहुल के कपड़ों को लेकर लोग तरह तरह प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि राहुल कह चुके हैं कि हर कोई उनके पहनावे को उजागर कर रहा है लेकिन फटे कपड़ों में उनके साथ चलने वाले गरीब किसानों और मजदूरों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
 
‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के साथ संपन्न होगी। यह पदयात्रा अभी तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से गुजर चुकी है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सोनम के भाई गोविंद के गले लगकर फूट पड़ी राजा रघुवंशी की मां उमा

सबूत देख फूट-फूटकर रोई Sonam Raghuvanshi, शिलांग SIT के सामने कबूला- हां, मैं ही...

जहां दिखें, वहीं मार दो, 51 करोड़ के इनामी अलकायदा आतंकी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी

शादी, हनीमून, हत्या और प्यार के जुनून में लिपटी सोनम रघुवंशी की हेट स्टोरी, पढ़िये 360 डिग्री कहानी

IRCTC का नया तत्काल टिकट रूल, अब यात्रियों को एक दिन पहले मिलेगा कन्फर्म टिकट का अपडेट

सभी देखें

नवीनतम

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्‍टरमाइंड जीशान अख्तर गिरफ्तार

दिल्ली में 5 महीने में 134 अवैध बांग्लादेशी हुए गिरफ्तार

हेलीकॉप्टर सेवा में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा : पुष्कर सिंह धामी

Raja Raghuvanshi Case : शिलांग कोर्ट ने सोनम और उसके 4 साथियों को 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा, जांच में सामने आए नए खुलासे

यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम

अगला लेख