राहुल गांधी ने की गुजरात के चोटिला मंदिर में पूजा

Webdunia
बुधवार, 27 सितम्बर 2017 (17:22 IST)
चोटिला (गुजरात)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सुरेंद्रनगर जिले में स्थित प्रसिद्ध चोटिला मंदिर में बुधवार को पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने गुजरात में अपने तीसरे और अंतिम दिन के अभियान की शुरुआत की।
 
राहुल करीब 1,000 सीढ़ियां चढ़कर पहाड़ी पर स्थित मंदिर में देवी मां चामुंडा के दर्शन के लिए पहुंचे। राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। 2 दिन पहले राहुल ने सौराष्ट्र स्थित प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन करके राज्य में अभियान की शुरुआत की थी।
 
बुधवार को राहुल पटेल समुदाय के ईष्ट के दर्शन के लिए कागवाड़ जिले में खोडल धाम मंदिर भी जाएंगे। राज्य के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि अभियान के दौरान राहुल के विभिन्न मंदिरों के दर्शन के लिए जाने का उद्देश्य भाजपा के कट्टर हिन्दूवादी रुख के मुकाबले में आना है।
 
राहुल ने बुधवार को सुबह राजकोट से दौरा शुरू किया। फिर वे चोटिला पहुंचे, जो बुधवार के अभियान का पहला चरण है। इसके बाद वे तत्काल वहां सीढ़ियां चढ़ने लगे। वे बिना रुके लगभग 15 मिनट में 1,000 सीढ़ियां चढ़ गए। उन्होंने वहां पूजा-अर्चना की और फिर पुजारियों ने उन्हें इस धार्मिक स्थल के महत्व के बारे में बताया। 
 
बाद में राहुल मंदिर से बाहर आए और श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए 15 मिनट में नीचे उतर आए। गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोषी ने आरोप लगाया कि भाजपा और संघ जानबूझकर पार्टी को हिन्दू-विरोधी की तरह पेश कर रहे हैं।
 
दोषी ने कहा कि राहुल गांधी अपने दौरे में विभिन्न मंदिरों में दर्शन के लिए जा रहे हैं, इसका उद्देश्य भाजपा और संघ के कट्टर हिन्दुत्व के अभियान का मुकाबला करना है। भाजपा और संघ ने जान-बूझकर कांग्रेस को हिन्दूविरोधी की तरह पेश किया है, जो कि सच नहीं है।
 
हालांकि राज्य के भाजपा प्रवक्ता राजू ध्रुव ने कहा कि राहुल गांधी की पार्टी बीते कई वर्षों से किसी राज्य में चुनाव नहीं जीत रही है इसीलिए उन्होंने मंदिरों और धर्मस्थलों पर जाना शुरू कर दिया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आतंकियों से खतरा, वैष्णो देवी में नवरात्रों पर सुरक्षा प्रबंध चाक चौबंद का दावा

मोहम्मद यूनुस ने तोड़ा शेख हसीना का सपना

रोज 5 घंटे मोबाइल पर बिता रहे भारतीय, मोबाइल का मायाजाल जकड़ रहा जिंदगी

पुलिस कांस्टेबल का अश्लील वीडियो वायरल, महिला के साथ कार में मना रहा था रंगरैलियां

वित्त वर्ष में शेयर मार्केट ने दिया 5 फीसदी रिटर्न, मार्च में कैसी रही बाजार की चाल?

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह का लालू यादव पर तंज, गायों का चारा भी खा लिया

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सपा नेता तारिक खान को जान से मारने की धमकी

ओडिशा में बड़ा रेल हादसा, कटक में पटरी से उतरी कामाख्‍या एक्सप्रेस

पीएम मोदी बोले, RSS भारत की अमर संस्कृति का वट वृक्ष

आयकर विभाग का इंडिगो पर 944 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख