VIDEO: एक्सीडेंट में घायल हुए व्यक्ति की राहुल गांधी ने की मदद, काफिले की एंबुलेंस से भेजा हॉस्पिटल

Webdunia
रविवार, 3 जुलाई 2022 (00:42 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे पर हैं। अपने तीन दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी शुक्रवार को वायनाड पहुंचे थे। राहुल गांधी आज वंदूर में एकजुटता सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम से वापस लौटते वक्त रास्ते में दुर्घटना के शिकार हुए व्यक्ति की राहुल गांधी ने अपनी काफिला रोक मदद की। यही नहीं उन्होंने उस शख्स को अपने काफिले में चल रही एंबुलेंस से अस्पताल भी पहुंचाया।
 
केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने अपने लोकसभा क्षेत्र के तीन-दिवसीय दौरे के दौरान शनिवार को एक दुर्घटना पीड़ित की मदद करते हुए उसे अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की। गांधी पार्टी कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद होटल वापस जा रहे थे, तभी एक मोटरसाइकल ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी।
 
पार्टी सूत्रों ने कहा कि गांधी तुरंत अपने वाहन से बाहर आए और प्राथमिक उपचार देने के बाद व्यक्ति को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की।
<

It is @RahulGandhi who has compassion and sacrifice in his veins and the Nation's service in his heart pic.twitter.com/TCbKtB22Zq

— Srinivas BV (@srinivasiyc) July 2, 2022 >
बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुए एक वीडियो में कांग्रेस नेता को स्थानीय भीड़ के बीच खड़े हुए, एंबुलेंस से पहिएदार स्ट्रेचर लाते हुए और पीड़ित को उसपर लिटाते हुए देखा जा सकता है।
 
सूत्रों ने कहा कि दुर्घटना का शिकार हुए व्यक्ति की पहचान बाद में अबूबकर के रूप में हुई और उसका पास के एक स्थानीय अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

चीनी विदेश मंत्री के साथ मीटिंग में बोले जयशंकर- भारत-चीन संबंधों के लिए बॉर्डर पर शांति जरूरी

Vladimir Putin : आखिर क्या है राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पू सूटकेस का रहस्य, दुश्मनों से क्या है कनेक्शन

पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी ट्रंप के साथ अलास्का बैठक की जानकारी, आखिर दोनों नेताओं के बी‍च क्या हुई बातचीत

किस आंतरिक खतरे और साजिश की बात कर रहे हैं पूर्व सेना प्रमुख नरवणे?

बाबा रामदेव पर फिसली बृजभूषण शरण सिंह की जुबान, जिसके नाम पर कमा-खा रहा है...

Online gaming bill : ऑनलाइन गेमिंग बिल लोकसभा में पास, कौनसे गेम गैरकानूनी, पकड़े गए तो 1 करोड़ का जुर्माना और जेल, जानें विधेयक की खास बातें

छत्तीसगढ़ में 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2 पर था 8-8 लाख रुपए का इनाम

Pakistan टेंशन में, भारत ने किया Agni 5 का सफल परीक्षण, 5000KM तक करेगी मार

खुद पर हमले को लेकर क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता?

सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में 1,500 रुपए की गिरावट

अगला लेख