राहुल गांधी ने प्रवासी मजदूरों से मुलाकात कर जाना उनका दर्द

Webdunia
शनिवार, 16 मई 2020 (19:56 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली में प्रवासी श्रमिकों से मुलाकात करके उनकी स्थितियों के बारे में जानकारी ली।
 
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक गांधी ने शाम के समय सुखेदव विहार इलाके के फ्लाईआवेर के निकट मजदूरों से मुलाकात की और उनसे करीब 1 घंटे तक बातचीत की।
 
सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी की श्रमिकों के साथ बातचीत के दौरान सामाजिक दूरी का खयाल रखा गया था।
 
कांग्रेस का दावा है कि राहुल गांधी ने जिन श्रमिकों से मुलाकात की उनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस सूत्रों ने कहा कि यह सूचना गलत है कि राहुल गांधी से मिलने वाले प्रवासियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। प्रवासियों को अभी भी मौके पर रखा गया है, नियमों के अनुसार उन्हें बड़े समूह के रूप में वाहन पर चढ़ने की अनुमति नहीं है, जिसकी पेशकश कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई थी।
 
पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि सरकार को इस बात का डर है कि कहीं प्रवासी श्रमिक अपने घर जाकर लोगों से उसकी सच्चाई न बताएं। हमारा कहना है कि झूठ को जितना दबाया जाएगा वो बाहर आएगा। 
 
एक प्रवासी मजदूर ने कहा कि राहुल गांधी हमसे आधे घंटे पहले मिले। हम हरियाणा से पैदल आए हैं। उन्होंने हमें गाड़ी उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि ये गाड़ी हमें हमारे घरों तक छोड़ देगा। उन्होंने हमें भोजन, पानी और मास्क भी दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

मस्क ने दी ड्रैगन कैप्सूल वापस लेने की धमकी, नासा के पास केवल रूस का ही विकल्प बचेगा

कोरोनावायरस संक्रमण से अब कोई खतरा नहीं, इसे लेकर क्या बोले स्वास्थ्य विशेषज्ञ

फ्रांस से बेंगलुरु तक गूंजता सवाल! दुनिया ने चेताया, फिर भी नहीं सीखे हम अब और कितनी जानें जाएंगी?

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा क्रिप्टोकरेंसी को लेकर हैं चिंतित, जानिए क्या है कारण

सेबी का मेहुल चोकसी को बड़ा झटका, कुर्क होंगे बैंक खाते, शेयर और म्यूचुअल फंड

अगला लेख