GDP का मतलब गैस-डीजल और पेट्रोल की कीमत बढ़ना, 23 लाख करोड़ का हिसाब दे मोदी सरकार : राहुल गांधी

Webdunia
बुधवार, 1 सितम्बर 2021 (17:40 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि पिछले सात साल से महंगाई तेज रफ्तार से बढ़ रही है। 
 
राहुल गांधी ने कहा कि महंगाई पर देश की जनता की बात रख रहा हूं। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोनोटाइजेशन से किसका फायदा हो रहा है। 
 
हम दो हमारे दो का मोनोटाइजेशन हो रहा है। उन्होंने कहा पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से सामान महंगा हो रहा है। जीडीपी बढ़ रही है मतलब पेट्रोल, डीजल, गैस महंगा हो रहा है। रसोई गैस की कीमतों में 116 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

23 लाख करोड़ का हिसाब दे सरकार : राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 7 साल में सरकार ने 23 लाख करोड़ रुपए कमाए हैं लेकिन यह पैसा कहां गया इसका कहीं कोई हिसाब नहीं है। गांधी ने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और लोगों की जेब पर डाका डाला जा रहा है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन तीनों पेट्रोलियम पदार्थों के दाम कम हो रहे है।
 
उन्होंने कहा कि 2014 में गैस सिलेंडर 410 रुपए में आता था जो अब 116 प्रतिशत बढ़कर 885 का हो गया है। इसी तरह से 2014 में पेट्रोल 71 प्रति लीटर था जो आज 41 प्रतिशत बढ़कर 101 रुपए हो गया। डीजल 2014 में 57 रुपए प्रति लीटर था जो आज 55 प्रतिशत बढ़कर 88 पर प्रति लीटर हो गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

Gujarat : कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, Email के बाद मचा हड़कंप

बिहार में कैसे जुड़ेगा वोटर लिस्ट में नाम, चुनाव आयोग ने जारी की दस्तावेजों की नई सूची

रूस ने यूक्रेन पर दागे 100 से ज्‍यादा ड्रोन, नागरिक इलाकों को बनाया निशाना, 10 लोगों की मौत, 3 बच्चों समेत कई घायल

अगला लेख