मोदी किसानों को गोली दे सकते हैं, राहत नहीं : राहुल गांधी

Webdunia
गुरुवार, 8 जून 2017 (13:53 IST)
नीमच। मंदसौर गोलीकांड में मृ‍त किसानों के परिजनों से मिलने सड़क मार्ग से मंदसौर कोशिश करते राहुल गांधी ने हिरासत में लिए जाने पर मीडिया से कहा कि मोदी अरबपति उद्योगपतियों को लाखों करोड़ का कर्जा माफ कर सकते हैं, लेकिन किसानों को सिर्फ गोली दे सकते हैं। 
 
शिवराज सरकार पर करारा हमला करते हुए राहुल ने कहा कि शिवराज सिंह सरकार किसानो के मुद्दे पर असंवेदशील है और किसानों की इस हालत के लिए सिर्फ मोदी और शिवराज ही जिम्मेदार है। उल्लेखनीय है कि ‍राहुल गांधी उदयपुर से सड़क मार्ग से मोटरसाइकल पर नीमच होते हुए मंदसौर जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी उन्हें नयागांव पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 
 
राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, कमलनाथ तथा जदयू के शरद यादव भी मंदसौर जाने की कोशिश कर रहे थे। इन सभी को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। दिग्विजय सिंह ने शिवराज  सरकार पर तीखा हमला करते हुए इसे संघ और शिवराज की लड़ाई बताया‍ जिसमें किसानों को मौत मिली।  कमलनाथ और शरद यादव भी प्रशासन पर बेहद नाराज नजर आए। उन्होंने कहा कि हम यहा आग लगाने नहीं, आग बुझाने आए हैं। 
 
पहले की तुलना में हालात काफी हद तक काबू में है, बावजूद इसके पुलिस प्रशासन बेहद ऐहतियात बरत रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई आला नेताओं के आज मंदसौर पहुंचने की खबरों के बीच राजस्थान की सीमा समेत पूरे जिले में भारी सुरक्षा बल तैनात है।
 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक राजस्थान के सीमावर्ती नयागांव में भारी पुलिस बल तैनात है। नयागांव टोल प्लाजा पर हजारों की संख्या में पुलिस बल मौजूद है। उनके साथ कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट समेत कई अन्य नेता भी हैं। हालांकि प्रशासन ने उन्हें यहां आने की अनुमति नहीं दी है। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए नयागांव के आसपास के पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है। वहीं मंदसौर जिले में दो दिन से लगाया गया कर्फ्यू अब भी जारी है। 
              
उल्लेखनीय है कि कल राजमार्ग पर हिंसा की कई घटनाओं के सामने आने के बाद देवास जिले में भी आज सुबह से शांति कायम है। कल यहां उपद्रवियों ने यात्री बसों को निशाना बनाने के साथ कई अन्य वाहनों को भी चपेट में ले लिया था। इसके पहले राज्य शासन ने आज हिंसाग्रस्त तीनों जिलों मंदसौर, नीमच और रतलाम में नए कलेक्टरों की नियुक्ति कर दी। 
 
मंदसौर कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह का तबादला कर शिवपुरी कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव को यहां की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम की अपर प्रबंध संचालक तन्वी सुंद्रियाल को रतलाम और सागर नगरनिगम के आयुक्त कौशलेंद्र विक्रम सिंह को नीमच कलेक्टर के तौर पर पदस्थ किया गया है। 
 
इसके अलावा मंदसौर और नीमच के पुलिस अधीक्षक भी बदल दिए गए हैं। नीमच के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह को मंदसौर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, वहीं रेल भोपाल पुलिस अधीक्षक तुषारकांत विद्यार्थी नीमच पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। 
Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

Iran-Israel Conflict : इजराइल पर बड़े हमले की तैयारी में ईरान, लाइव टीवी शो के दौरान गिरे बम, भयानक हुआ युद्ध

Indore : कांग्रेस पार्षद ने की लव जिहाद के लिए फंडिंग, FIR दर्ज, आरोपी फरार

कनाडा में मोदी को खुली धमकी, खालिस्तानियों ने सड़क पर निकाली रैली

हाइफा पर ईरान के मिसाइल हमले के बाद अडानी पोर्ट के क्या हाल हैं

viral Video : चलती बाइक पर कपल को रोमांस पड़ा महंगा, कटा 53,500 रुपए का चालान

अगला लेख