राहुल गांधी की बंदर से तुलना

Webdunia
सोमवार, 7 मई 2018 (14:02 IST)
हरदोई (उप्र)। अपने विवादित बयानों के लिये अकसर चर्चा में रहने वाले भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने इस बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं के प्रति अभद्र टिप्पणी की है। हाल ही में भाजपा का दामन थामने के बाद पहली बार हरदोई पहुंचे अग्रवाल ने एक जनसभा में कहा कि मैं राहुल जी को इस मारे कुछ नहीं कहता क्योंकि राजीव जी हमारे नेता थे, राहुल उनके बेटे हैं, लेकिन इतना कह सकता हूं कि विपक्ष अपरिपक्व नेतृत्व के हाथ में है। बंदर को उस्तरा पकड़ा दो तो क्या होगा। अगर हमने विपक्ष को उस्तरा पकड़ा दिया तो देश टुकड़े-टुकड़े हो जाएगा।
 
अग्रवाल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा मुखिया मायावती की तुलना जानवरों से की। उन्होंने कहा कि अखिलेश बसपा की मदद से दो लोकसभा सीटों का उपचुनाव जीतने के बाद अब कैराना उपचुनाव में समर्थन के लिये मायावती के आगे गिड़गिड़ा रहे हैं। जो समर्थन की चाहत में पार्टी चला रहा हो, तो उसकी पार्टी का क्या मतलब है। असल बात यह है कि मोदी की बाढ़ में शेर और बकरी भी एक घाट पर खड़े हो गए हैं।
सपा से राज्यसभा सदस्य रह चुके अग्रवाल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी तंज करते हुए कहा कि तुम (अखिलेश) फिल्मी कलाकार (राज्यसभा सदस्य जया बच्चन) पर इतना खुश हो गए कि 40 साल का इतिहास बनाए एक व्यक्ति को, जिसने तुम्हें अध्यक्ष बनाया, जिसने समाजवादी पार्टी को मजबूत किया जो पूरे प्रदेश में खुल कर लड़ता रहा। तुमने उसी व्यक्ति को अपमानित कर दिया। अगर इतनी ही शान है तो जाकर बहनजी (मायावती) के पैर क्यों छू लिए।’’ 
 
ALSO READ: राहुल गांधी से शादी की खबरों पर कांग्रेस MLA ने दी सफाई, जानें क्‍या बोलीं
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेसनीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में 18 दल शामिल हैं। अगर 18 दल वाले संप्रग के हाथ में देश चला जाएगा तो उसके टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे। यहां सवाल मोदी और भाजपा का नहीं है। यहां सवाल है देश का, क्योंकि केंद्र का चुनाव देश का चुनाव होता है। अग्रवाल ने कहा कि मुझे याद है कि इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं। मैं कांग्रेस में था। लोग आलोचना किया करते थे कि इंदिराजी कुछ नहीं करतीं लेकिन जब चुनाव आता था तो वोट इंदिरा गांधी को ही मिलते थे। क्या मोदीजी के विपक्ष में कोई व्यक्ति है जो सरकार चला सकता है? बता दीजिए क्या राहुल गांधी चलाएंगे। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: सुबह 5:36 बजे भूकंप से कांपी दिल्ली- NCR में, 4 तीव्रता के झटके, डर कर इमारतों से भागे लोग

US Deportation : 112 डिपोर्ट भारतीयों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट आया तीसरा विमान, क्या बोले CM मान

Maha Kumbh : महाकुंभ में रविवार को 1.36 करोड़ लोगों ने संगम में लगाई डुबकी, 52.83 करोड़ पहुंचा आंकड़ा, ऐसे किया गया क्राउड मैनेजमेंट

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद रविवार को क्या रही स्थिति, पढ़िए हर अपडेट

delhi stampede : कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

अगला लेख