मुझे मालूम था, नीतीश और मोदी के बीच डील हो गई है : राहुल गांधी

Webdunia
गुरुवार, 27 जुलाई 2017 (10:47 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहु्ल गांधी ने नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के बाद देश की राजनीति पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि भारत की राजनीति में स्वार्थ के लिए कोई कुछ भी कर सकता है। राहुल ने कहा कि मुझे मालूम था कि मोदी से नीतीश की डील हो चुकी है।

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार ने गुरुवार सुबह नए सिरे से भाजपा के समर्थन से बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 
 
राहुल ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि तीन-चार महीने पहले से हमें पता था कि ऐसी योजना चल रही है। अपने स्वार्थ के लिए व्यक्ति कुछ भी कर जाता है। नीतीश ने महागठबंधन के साथा धोखा किया है।
 
उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए व्यक्ति कुछ भी कर जाता है, कोई नियम, कोई विश्वसनीयता नहीं है। नीतीश जी को सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई के लिए जनमत मिला था, लेकिन अब उन्होंने अपने व्यक्तिगत राजनीतिक हित में उन्हीं से हाथ मिला लिया है।

उन्होंने कहा कि नीतीश दिल्ली आकर उनसे मिले थे। जब वे दिल्ली आए थे तभी मुझे पता चल गया था कि मोदी से उनकी डील हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन-चार महीनों से यह खेल चल रहा था। 
 
बिहार में एक दिन पहले तक सरकार के प्रमुख घटक दल रहे राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर बेनामी संपत्ति और हवाला के आरोपों में मामला दर्ज होने के बाद राजद और जदयू के बीच दूरियां बढ़ गई थीं।
 
भाजपा नेताओं ने इस पूरे घटनाक्रम का स्वागत किया है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत के अभियान में उसने बिहार का पड़ाव पार कर लिया है। चार साल पहले भाजपा और जदयू के संबंधों में खटास और अब इरादे में बदलाव के के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'समय-समय पर अभियान बदलते रहते हैं। इरादे बदलते रहते हैं।'
 
भाजपा सांसद रामा देवी ने कहा 'नीतीश जी को समझने में थोड़ा समय लग गया। कुछ गलतियां हो गई थीं जो अब सही कर ली गई हैं।' उन्होंने कहा कि नई सरकार के साथ बिहार में विकास का रास्ता साफ हो गया है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि अब केंद्र सरकार से बिहार को बहुत ज्यादा मदद मिलेगी।
Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: इस्तीफा वापस नहीं लेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

बुजुर्ग से 7.88 करोड़ रुपए की साइबर ठगी, इस तरह लालच में फंसी मुंबई की महिला

जगदीप धनखड़ के इस्तीफा, कौन बनेगा अगला उपराष्‍ट्रपति?

जस्टिस वर्मा इस्तीफा देंगे या संसद हटाएगी? जानिए कैसे लाया जाता है महाभियोग प्रस्ताव

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे ने चौंकाया, क्या बोले जयराम रमेश?

अगला लेख