थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर सैन्यकर्मी और महिला का पुलिसकर्मियों से झगड़ा हो गया। इस पर कैप्टन को पुलिस ने पकड़कर लॉकअप में डाल दिया। जब महिला ने विरोध किया महिला को भी पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। महिला ने दावा किया कि हिरासत में लिए जाने के बाद उसका यौन उत्पीड़न किया गया। गुरुवार को महिला को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। महिला वर्तमान में एम्स (भुवनेश्वर) में उपचार करा रही हैं।
मानवता को शर्मसार किया : राहुल गांधी ने इस घटना पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर सवाल दागे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा— ओडिशा में घटित भयंकर घटना ने देश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस से मदद मांगने गए एक सेना अधिकारी को बेरहमी से पीटा गया और उनकी मंगेतर को कस्टडी में उत्पीड़ित किया गया। यह घृणित घटना पूरी मानवता को शर्मसार करने वाली है।
राहुल गांधी ने आगे लिखा— भाजपा सरकार में महिलाओं के विरुद्ध अपराध पूरी तरह से बेकाबू और निरंकुश हो चुका है। जब सरकारी तंत्र के ही भीतर अन्याय पनपता और शरण पाता है तो आम नागरिक सहायता की आस किससे लगाए?
इस घटना के सभी दोषी सख्त से सख्त कानूनी सजा के पात्र हैं उनके खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई कर आज भारत की जनता, खास कर महिलाओं के समक्ष न्याय और सुरक्षा की मिसाल पेश करने की दरकार है।
Edited By: Navin Rangiyal
ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश
बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...
Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...
पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज
Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़