लोकसभा में प्रियंका के पहले भाषण पर क्या बोले राहुल गांधी?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 13 दिसंबर 2024 (15:53 IST)
Priyanka gandhi first speech in loksabha : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को संसद में चर्चा के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के भाषण को अपने पहले भाषण से बेहतर करार दिया। वायनाड से लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद प्रियंका गांधी का यह पहला भाषण था।
 
उनके भाषण के बाद संसद परिसर में राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा कि यह मेरे पहले भाषण से अच्छा था। सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी प्रियंका के भाषण की जमकर सराहना की। 
 
वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने प्रियंका गांधी के भाषण की सराहना करते हुए कहा कि वह पहली बार की सांसद की तरह नहीं बोलीं और उन्होंने सरकार को सही नसीहत दी कि उसे अतीत का राग अलापने के बजाय वर्तमान समय के बारे में बात करनी चाहिए।
 
प्रियंका ने शुक्रवार को लोकसभा में सरकार पर तीखा हमला किया और दावा किया कि यदि लोकसभा चुनाव के नतीजे इस तरह नहीं आते तो यह सरकार संविधान बदलने का काम करती। भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा’ पर चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति को बचाने के लिए देश की जनता को नकारा जा रहा है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'Block Everything' प्रोटेस्ट क्या है, नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा, लोग क्यों कर रहे हैं पथराव और आगजनी, इमैनुएल मैक्रो पर इस्तीफे का दबाव

iphone air : अब तक का सबसे पतला आईफोन, पावरफुल बैटरी बैकअप और एडवांस कैमरा सेंसर, जानिए क्या है कीमत

Generation Z protest : बीमार अपाहिज पत्नी को छोड़कर भागे नेपाल के मंत्री, प्रदर्शनकारियों ने पहुंचाया अस्पताल

Skoda की कारें 3.28 लाख रुपए तक हुईं सस्ती, जानिए किस मॉडल के कितने गिरे दाम

Yamaha की बाइक्स हुई इतनी सस्ती की यकीन करना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

Live: दिल्ली से एक और संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

अमेरिकी में ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की हत्या, यूनिवर्सिटी कार्यक्रम में मारी गोली

Russia Ukraine War : महायुद्ध की आशंका, रूस-यूक्रेन युद्ध में अब NATO की एंट्री, ड्रोन गिराने के लिए भेजे फाइटर प्लेन

'Block Everything' प्रोटेस्ट क्या है, नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा, लोग क्यों कर रहे हैं पथराव और आगजनी, आखिर मैंक्रों के खिलाफ फ्रांस में क्यों उबाल?

नेपाल क्राइसिस को लेकर CJI की टिप्पणी, हमें अपने संविधान पर गर्व, पड़ोसी देशों में देखिए क्या हो रहा है

अगला लेख