राहुल गांधी ने संसद में उठाया अ‍मेरिकी टैरिफ पर सवाल, क्या करेगी सरकार?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 3 अप्रैल 2025 (14:33 IST)
Rahul Gandhi Parliament news : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 26 प्रतिशत जवाबी शुल्क (टैरिफ) लगाए जाने का मुद्दा गुरुवार को लोकसभा में उठाया और सरकार से सवाल किया कि इसे लेकर वह क्या करने जा रही है। ALSO READ: ट्रंप ने लगाया 26 फीसदी टैरिफ, क्या होगा भारत पर असर?
 
राहुल ने कहा कि हमारे साझेदार देश (अमेरिका) ने 26 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है जो हमारी अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा, हमारा ऑटो उद्योग, दवा उद्योग और कृषि सभी कतार में हैं। सरकार को बताना चाहिए कि वह क्या करने जा रही है।
 
ट्रंप ने व्हाइट हाउस के रोज गार्डन से विभिन्न देशों पर शुल्क लगाने की घोषणा करते हुए कहा था कि भारत हमसे 52 प्रतिशत शुल्क लेता है, इसलिए हम उनसे इसका आधा, 26 प्रतिशत शुल्क लेंगे। ALSO READ: अनुराग ठाकुर के बयान पर राज्यसभा में बवाल, नाराज खरगे ने क्यों मांगा इस्तीफा?
 
चीन पर क्या बोले राहुल : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने सदन में शून्यकाल के दौरान, चीन द्वारा भारतीय क्षेत्र पर अतिक्रमण करने का दावा करते हुए यह भी कहा कि इस पड़ोसी देश के साथ संबंध सामान्य होने चाहिए, लेकिन उससे पहले सीमा पर पूर्व की स्थिति बहाल होनी चाहिए और भारत की भूमि लौटाई जानी चाहिए।
 
राहुल ने चीन के अतिक्रमण का उल्लेख करते हुए दावा किया कि यह सर्वविदित है कि चीन हमारे 4,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर बैठा हुआ है। कुछ समय पहले मुझे यह देखकर हैरानी हुई कि विदेश सचिव चीन के राजदूत के साथ केक काट रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चीन ने हमारा 4,000 वर्ग किमी क्षेत्र ले लिया, हमारे 20 जवान शहीद हो गए, लेकिन केक काटकर उनकी शहादत का जश्न मनाया जा रहा है।
<

It's a known fact that China is occupying 4,000 Sq km of our territory.

I was shocked sometime back to see our Foreign Secretary cutting a cake with the Chinese Ambassador. The question is, what exactly is happening to this territory?

चीन ने हमारी 4,000 Sq km जमीन ले ली है और… pic.twitter.com/uI9yvu6DN7

— Congress (@INCIndia) April 3, 2025 >
राहुल ने कहा कि मेरी जानकारी में यह भी आया है कि प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) और राष्ट्रपति (द्रौपदी मुर्मू) ने चीन को पत्र लिखा है। इस बात की जानकारी हमें चीनी राजदूत ही दे रहे हैं, हमारे अपने लोग नहीं।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

RTO के पूर्व करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा को जमानत मिलने पर सियासत, सड़क पर कांग्रेस, किया विरोध प्रदर्शन

रूस में रहस्‍यमयी वायरस, खून की उल्‍टियां, किसने किया और कितना सच है दावा?

LIVE : राज्यसभा में पेश हुआ वक्फ संशोधन बिल

चीनी नागरिकों से सेक्स रिलेशन नहीं बना सकेंगे अमेरिकी, रोमांस पर भी रोक

जंगल में सरकार रहती है : नवीन रांगियाल की कविता

अगला लेख