राहुल गांधी का सवाल, अडाणी समूह में जनता के पैसे के निवेश की जांच से डर क्यों?

Webdunia
सोमवार, 27 मार्च 2023 (15:41 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को सवाल किया कि अडाणी समूह में जनता के पैसे का निवेश क्यों किया जा रहा है और सरकार इसकी जांच कराने से डर क्यों रही है। उन्होंने ट्वीट किया, एलआईसी की पूंजी, अडाणी को! एसबीआई की पूंजी, अडाणी को! ईपीएफओ की पूंजी भी अडाणी को! 'मोडानी' के खुलासे के बाद भी, जनता के रिटायरमेंट का पैसा अडाणी की कंपनियों में निवेश क्यों किया जा रहा है?

राहुल गांधी ने सवाल किया, प्रधानमंत्री जी, न जांच, न जवाब! आख़िर इतना डर क्यों? कांग्रेस अमेरिकी वित्तीय शोध संस्था ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ की रिपोर्ट आने के बाद से अडाणी समूह और प्रधानमंत्री पर लगातार हमले कर रही है।

हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी समूह के खिलाफ फर्जी तरीके से लेनदेन और शेयर की कीमतों में हेरफेर सहित कई आरोप लगाए थे। अडाणी समूह ने इन आरोपों को झूठा करार देते हुए कहा था कि उसने सभी कानूनों और प्रावधानों का पालन किया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या होगा जब ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आमने सामने होंगे नरेन्द्र मोदी और शहबाज शरीफ

भारत ने बचाई Pakistan के लोगों की जान, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार हुई बात

क्या है Google Search में नया AI Mode, यूजर के लिए सर्च कैसे होगी आसान

PM मोदी ग्रेजुएशन डिग्री मामला, CIC के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट ने किया रद्द, DU ने दी थी चुनौती

दहेज, पति का अफेयर, रीलबाजी और ब्यूटी पार्लर, ग्रेटर नोएडा की निक्की भाटी के मर्डर की सनसनीखेज कहानी

सभी देखें

नवीनतम

भगवान हनुमान पहले अंतरिक्ष यात्री थे, अनुराग ठाकुर ने छात्रों को दिया ज्ञान

भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान गिराए गए 7 जेट विमान, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- न्यूक्लियर वॉर को मैंने टलवाया

ED ने छांगुर बाबा के सहयोगी की 13 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की

ED ने स्कूल भर्ती घोटाले में तृणमूल विधायक को गिरफ्तार किया, राजनीतिक विवाद गहराया

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, UPS से NPS में स्विच करने का बड़ा मौका, जानिए क्या है नियम व शर्तें

अगला लेख