Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल गांधी ने उठाए महाराष्‍ट्र चुनावों पर सवाल, पूछा 5 माह में कैसे जुड़े 39 लाख नए वोटर्स

Advertiesment
हमें फॉलो करें rahul gandhi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025 (13:15 IST)
Rahul Gandhi news in hindi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र में विधानसभा 2019 और लोकसभा 2024 के बीच 5 साल में 32 लाख नए मतदाता जोड़े गए। लोकसभा 2024 और विधानसभा 2024 के बीच 5 महीने में 39 लाख नए मतदाता जोड़े गए। सवाल ये है कि 5 महीने के अंदर पिछले 5 साल से ज्यादा मतदाता कैसे जोड़े गए?
 
राहुल गांधी ने NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले और शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्‍ट्र चुनाव में गड़बड़ी का शक जताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य में जितने कुल वोटर हैं, उतने महाराष्ट्र में पांच महीने के भीतर ही जुड़ गए। ये वोटर कहां से आए।
 
महाराष्ट्र में व्यस्कों की आबादी 9.54 करोड़ हैं। महाराष्ट्र में वोटरों की आबादी राज्य की जनसंख्या से अधिक कैसे हो गई? वोटर लिस्ट में खामी पाई गई। हम चुनाव आयोग से लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलग-अलग फोटो वोटर लिस्ट चाहते हैं। चुनाव आयोग हमारी शिकायतों पर रिस्पॉन्स नहीं दे रहा है।
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि अगर इस देश का चुनाव आयोग जिंदा है, उनका जमीर मरा नहीं है तो राहुल गांधी ने जो सवाल पूछे हैं उनका जवाब चुनाव आयोग को देना चाहिए। लेकिन चुनाव आयोग उसका जवाब नहीं देगा क्योंकि चुनाव आयोग भी सरकार की गुलामी कर रहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: राहुल गांधी बोले, हमें महाराष्‍ट्र चुनाव में हेराफेरी का शक