Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Update : बदलेगा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी का अलर्ट, जानिए देशभर का हाल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Weather Update : बदलेगा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी का अलर्ट, जानिए देशभर का हाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025 (09:49 IST)
Weather Update : दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई इलाकों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। फरवरी के महीने में भी ठंड का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लद्दाख और कश्मीर के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पिछले 24 घंटों में यूपी के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जिससे ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। आज पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर में छिटपुट हल्की बारिश संभव है। उत्तर-पश्चिम और मध्यभारत में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री और गिर सकता है। 
 
खबरों के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक ट्रफ के रूप में देखा जा रहा है। उत्तर बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर असम के ऊपर सक्रिय है। पहला पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पहुंचेगा।
मध्यप्रदेश में पहाड़ी क्षेत्र और उत्तर भारतीय राज्यों में ठंड बढ़ने का असर भी दिखने लगा है। वहां से आ रही ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश के मौसम में ठंडक घुल गई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले कुछ दिनों से यह तापमान 10 डिग्री के पार पहुंच गया था। आने वाले एक-दो दिनों तक प्रदेश के मौसम का मिजाज इसी तरह बने रह सकता है।
 
मौसम विभाग के अनुसार 8 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने की संभावना है। इस वजह से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई इलाकों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। फरवरी के महीने में भी ठंड का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लद्दाख और कश्मीर के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
पिछले 24 घंटों में यूपी के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जिससे ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। आज पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर में छिटपुट हल्की बारिश संभव है। उत्तर-पश्चिम और मध्यभारत में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री और गिर सकता है।

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रहने से लाहौल-स्पीति जिले का केलांग इलाका सबसे ठंडा रहा, जहां रात को तापमान शून्य से 12.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। बुधवार शाम से राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है।
ALSO READ: Weather Update: मतदान वाले दिन दिल्ली NCR में ठंड का पलटवार, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाने की चेतावनी दी है। राज्य के कुछ हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश भी हुई। कुकुमसेरी में रात का तापमान शून्य से 11.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि ताबो में शून्य से 10.8 डिग्री और कल्पा में शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान रहा।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और हिमपात दर्ज किया गया। सिक्किम, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हुई। उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिरा। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और विदर्भ में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरा। ओडिशा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा देखा गया।
 
आज शुक्रवार के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज शुक्रवार, 7 फरवरी को पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर में छिटपुट हल्की बारिश संभव है। उत्तर-पश्चिम और मध्यभारत में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री और गिर सकता है। गुजरात में तापमान अब धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एग्जिट पोल पर क्यों उठ रहे हैं सवाल, कितना सही था दिल्ली में पिछले 3 चुनावों में इनका अनुमान?