Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Update : हिमाचल में बर्फबारी जारी, 11 डिग्री तक गिरा पारा, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Snowfall in Himachal Pradesh led to drop in minimum temperature

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शिमला , गुरुवार, 6 फ़रवरी 2025 (20:07 IST)
Himachal Pradesh Weather News : हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रहने से बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 3 से 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। लाहौल-स्पीति जिले का केलांग इलाका सबसे ठंडा रहा, जहां रात को तापमान शून्य से 12.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। बुधवार शाम से राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। जबकि केलांग में छह, कल्पा में 3.6 और कोठी में 2.5 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। राज्य के कुछ हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाने की चेतावनी दी है।
 
मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि लाहौल-स्पीति जिले का केलांग इलाका सबसे ठंडा रहा, जहां रात को तापमान शून्य से 12.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। बुधवार शाम से राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है।
इसने बताया कि गोंडल में नौ सेंटीमीटर (सेमी) बर्फबारी दर्ज की गई जबकि केलांग में छह, कल्पा में 3.6 और कोठी में 2.5 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। राज्य के कुछ हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश भी हुई। उन्होंने बताया कि मनाली में 20 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई जबकि डलहौजी में सात मिमी, कटौला में 6.1 मिमी और भरमौर में पांच मिमी बारिश हुई।
 
कुकुमसेरी में रात का तापमान शून्य से 11.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि ताबो में शून्य से 10.8 डिग्री और कल्पा में शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान रहा। मनाली और शिमला के पर्यटन स्थलों में क्रमश: शून्य से 1.5 डिग्री और एक डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बिलासपुर और मंडी में घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 200 मीटर रह गई।
मौसम विभाग ने बताया कि चंबा, ऊना और बर्थिन में शीतलहर का प्रकोप बरकरार है जबकि मनाली और कल्पा में दिन के समय ठंड रही। मौसम विभाग ने शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाने की चेतावनी दी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Himachal : शादी के कुछ ही घंटों बाद दूल्‍हे के उड़े होश, दुल्हन हुई फरार, जानिए क्‍या है मामला