राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

Webdunia
बुधवार, 3 जुलाई 2019 (15:51 IST)
नई दिल्ली। राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। राहुल गांधी के इस्तीफे की औपचारिक घोषणा के बाद कांग्रेस सूत्रों ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की ओर से त्यागपत्र स्वीकार करने और नए अध्यक्ष का चुनाव होने तक गांधी इस पद पर बने रहेंगे।
 
वायनाड से सांसद राहुल गांधी 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष बने थे। लोकसभा चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने 25 मई को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि पार्टी ने इसे स्वीकार नहीं किया था।
 
पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल के इस्तीफे के खिलाफ थे। उन्होंने सोनिया गांधी से राहुल को मनाने के लिए भी कहा था लेकिन इसके बाद भी राहुल गांधी इस्तीफे के लिए अड़े रहे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित 5 कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सोमवार को राहुल गांधी से मुलाकात कर उनसे पद पर बने रहने की अपील की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

‘ऑपरेशन महादेव’, जानिए कैसे मिला सेना के अभियान को यह कोड नेम, क्या है महत्व

कौन हैं प्रणीति शिंदे, जिसने ऑपरेशन सिंदूर को बताया तमाशा, क्‍या है राहुल गांधी से उनका कनेक्‍शन?

कैसे हुई पहलगाम के गुनहगारों की पहचान, अमित शाह ने लोकसभा में बताया

सोता रहा डॉक्टर, चली गई मरीज की जान, मेरठ मेडिकल कॉलेज में घोर लापरवाही

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए कांग्रेस ने नहीं दिया मौका, क्या बोले मनीष तिवारी

अगला लेख