Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरात के पंचमहाल जिले के लिए रवाना

यात्रा ने राजस्थान से गुजरात में प्रवेश किया

हमें फॉलो करें राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरात के पंचमहाल जिले के लिए रवाना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 8 मार्च 2024 (12:30 IST)
Bharat Jodo Nyay Yatra : कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' (Bharat Jodo Nyay Yatra) के गुजरात चरण के दूसरे दिन दाहोद (Gujarat) शहर से अपनी यात्रा फिर से शुरू की और यह यात्रा पड़ोसी पंचमहाल (Panchmahal) जिले में गोधरा की ओर बढ़ी। राहुल गांधी की यात्रा ने गुरुवार को राजस्थान से गुजरात में प्रवेश किया था।

 
आदिवासियों के पूज्य गुरु गोविंद गुरु के दर्शन किए : दाहोद जिले के झालोड शहर में लोगों को संबाधित करने के बाद उन्होंने इलाके के एक गांव में रात्रि विश्राम किया था। उन्होंने शुक्रवार सुबह झालोड के समीप कम्बोई धाम में आदिवासियों के पूज्य गुरु गोविंद गुरु के दर्शन किए।

 
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केक काटा : बाद में जब यात्रा शुक्रवार सुबह दाहोद शहर से फिर शुरू हुई तो रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने राहुल का स्वागत किया। एक चौराहे पर आदिवासी भी एकत्रित हुए और उन्होंने अपने पारंपरिक नृत्य से राहुल गांधी का स्वागत किया। राहुल एक खुले वाहन में बैठे थे और उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। राहुल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा भेंट किया गया एक बड़ा केक भी काटा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कब खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट, महाशिवरात्रि पर हुआ एलान